नई Toyota Fortuner का इंतजार खत्म, मिलेंगे ये 5 ज़बरदस्त फीचर्स !

By: A S

On: Monday, April 27, 2026 9:05 AM

Next Gen Toyota Fortuner :- नई Toyota Fortuner का इंतजार खत्म, मिलेंगे ये 5 ज़बरदस्त फीचर्स !
Google News
Follow Us

Next Gen Toyota Fortuner :- अगर आप भी एक ऐसी एसयूवी का इंतजार कर रहे हैं जो सड़क पर रौब भी दिखाए और फीचर्स में भी शानदार हो, तो आपके लिए बड़ी खबर है। Toyota Fortuner भारतीय बाजार में लंबे समय से अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है और अब इसका बिल्कुल नया अवतार आने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले 12 महीनों के भीतर नई जनरेशन Toyota Fortuner लॉन्च हो सकती है। इस बार कंपनी इसमें डिजाइन से लेकर टेक्नोलॉजी तक कई बड़े बदलाव करने जा रही है।

10 लाख से कम में 30 KM माइलेज और 6 एयरबैग्स, लॉन्च होते ही छा जाएगी ये कार !

Next Gen Toyota Fortuner Design

नई Toyota Fortuner को पहले से ज्यादा आधुनिक, प्रीमियम और स्मार्ट बनाने पर काम किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इसका एक्सटीरियर काफी शार्प और बोल्ड होगा। नई डिजाइन लैंग्वेज के साथ इसमें पतली एलईडी हेडलाइट्स, नई टेललाइट्स और ज्यादा आकर्षक बंपर देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा चुनिंदा वेरिएंट्स में ड्यूल पैनोरमिक सनरूफ भी दिया जा सकता है, जो इसे और प्रीमियम बनाएगा।

Next Gen Toyota Fortuner Interior

नई Toyota Fortuner का इंटीरियर पूरी तरह बदला हुआ नजर आ सकता है। इसमें नया हॉरिजॉन्टल डैशबोर्ड डिजाइन, लेयर्ड फिनिश और शानदार प्रीमियम टच देखने को मिलेगा। कंपनी इसका स्टीयरिंग व्हील भी नए डिजाइन में ला सकती है, जिसमें ऑक्टागोनल सेंटर पैड और मजबूत स्पोक्स दिए जाएंगे। साथ ही सेंटर कंसोल पहले से ज्यादा चौड़ा हो सकता है, जिससे स्टोरेज स्पेस और आराम दोनों बढ़ेंगे। इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो होल्ड फीचर भी इसमें शामिल किया जा सकता है।

1 अप्रैल से मंहगी हो जाएँगी टोयोटा की कारें, जानिए कितनी बढ़ेंगी कीमतें !

Next Gen Toyota Fortuner ADAS Features

नई Toyota Fortuner में कंपनी एडवांस सेफ्टी फीचर्स पर भी बड़ा दांव खेलने जा रही है। इसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग दिया जा सकता है, जिसकी मदद से Toyota Safety Sense सिस्टम जोड़ा जाएगा। इसमें डायनामिक रडार क्रूज कंट्रोल, लेन ट्रेसिंग असिस्ट, लेन डिपार्चर अलर्ट, प्री-कोलिजन सिस्टम और रोड साइन असिस्ट जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इससे ड्राइविंग पहले से ज्यादा सुरक्षित और आसान हो सकती है।

Next Gen Toyota Fortuner Instrument Cluster

नई Toyota Fortuner में 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3 इंच की बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। इसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट, नेविगेशन, वॉइस कमांड और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं।

Next Gen Toyota Fortuner Ventilated Seets

मौजूदा मॉडल में जिस फीचर की कमी सबसे ज्यादा महसूस होती है, वह है वेंटिलेटेड सीट्स। लेकिन नई Toyota Fortuner में कंपनी पहली पंक्ति के यात्रियों के लिए वेंटिलेटेड सीट्स दे सकती है। भारतीय गर्म मौसम को देखते हुए यह फीचर ग्राहकों को काफी पसंद आ सकता है।

मार्च 2026 में इन 10 कंपनियों ने बेची सबसे ज्यादा कार, देखिए पूरी लिस्ट !

भारतीय बाजार में Toyota Fortuner पहले से ही एक मजबूत नाम है। अब अगर कंपनी इसे नए डिजाइन, लग्जरी इंटीरियर और स्मार्ट फीचर्स के साथ लॉन्च करती है, तो यह एक बार फिर से प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में बड़ा धमाका कर सकती है।

Disclaimer :- यह लेख उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट्स और संभावित जानकारियों पर आधारित है। कंपनी द्वारा आधिकारिक घोषणा के बाद फीचर्स, कीमत और लॉन्च टाइमलाइन में बदलाव संभव है।


A S

S Singh is the founder and chief editor of Samachar Samiksha, a trusted platform delivering the latest news and trending stories with accuracy, clarity, and an engaging style. With a passion for credible journalism and a knack for simplifying complex topics, Subodh ensures every article resonates with readers while maintaining factual integrity. Through Samachar Samiksha, he strives to keep audiences informed, inspired, and connected to what matters most.
For Feedback - @samacharsamiksha.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment

Exit mobile version