Toyota Price Hike India 2026 :- अगर आप Toyota की कार खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो यह खबर आपकी प्लानिंग को थोड़ा प्रभावित कर सकती है। भारत में Toyotaने अपनी कई लोकप्रिय गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कुछ कारों पर मामूली असर पड़ा है, लेकिन कुछ मॉडल अब काफी महंगे हो गए हैं।
Comet EV से लेकर Gloster पर MG दे रही है 3.7 लाख रुपये तक की छूट !
Table of Contents
Toggleकिन कारों पर कितना बढ़ा दाम?
इस बार की कीमत बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल्स पर अलग तरीके से लागू की गई है। जहां प्रीमियम SUVs पर बड़ा असर दिखा है, वहीं छोटे और हाइब्रिड मॉडल्स में बढ़ोतरी सीमित रखी गई है। सबसे ज्यादा झटका Toyota Land Cruiser 300 के खरीदारों को लगा है। इसके ZX वेरिएंट की कीमत में 2,16,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जो इस सूची में सबसे ज्यादा है।
Toyota Fortuner की कीमत भी अब 69,000 रुपये तक बढ़ गई है, जिससे यह SUV और भी प्रीमियम हो गई है। वहीं Toyota Hilux के सभी वेरिएंट अब 56,000 रुपये महंगे हो गए हैं। अगर आप फैमिली कार लेने की सोच रहे हैं, तो Toyota Innova Crysta अब 39,000 रुपये ज्यादा कीमत पर मिलेगी। वहीं नई टेक्नोलॉजी वाली Toyota Innova Hycross के हाइब्रिड वेरिएंट 54,000 रुपये और पेट्रोल वर्जन 39,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं।
छोटे और बजट सेगमेंट में क्या बदला?
छोटी कारों में राहत जरूर है, लेकिन यहां भी कीमतें बढ़ी हैं। Toyota Urban Cruiser Hyryder पर सिर्फ 5,000 रुपये तक का मामूली इजाफा हुआ है। Toyota Glanza के कुछ वेरिएंट अब 20,000 रुपये महंगे हो गए हैं, जबकि Toyota Urban Cruiser Taisor के टर्बो वेरिएंट की कीमत में 22,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
पूरी लिस्ट मॉडल और कीमत बढ़ोतरी
| कार मॉडल | कीमत में बढ़ोतरी (₹) |
|---|---|
| Toyota Fortuner | ₹69,000 तक |
| Toyota Innova Crysta | ₹39,000 |
| Toyota Innova Hycross | ₹39,000 – ₹54,000 |
| Toyota Urban Cruiser Hyryder | ₹5,000 तक |
| Toyota Glanza | ₹20,000 |
| Toyota Urban Cruiser Taisor | ₹22,000 |
| Toyota Hilux | ₹56,000 |
| Toyota Land Cruiser 300 | ₹2,16,000 |
Toyota आने वाले समय में और भी बड़े अपडेट्स लाने वाली है। इस साल के अंत तक नई जनरेशन Toyota Fortuner लॉन्च हो सकती है, जिसमें डिजाइन और फीचर्स दोनों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV भी भारतीय बाजार में लाने की तैयारी कर रही है, जिसकी रेंज 500 किमी से ज्यादा बताई जा रही है।
Disclaimer :- यह जानकारी विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। कारों की कीमतें शहर, वेरिएंट और डीलर के अनुसार अलग हो सकती हैं। खरीदने से पहले आधिकारिक डीलरशिप से पुष्टि जरूर करें।
