Lakshadweep :- बॉलीवुड स्टार भी कूदे प्रधानमंत्री मोदी के सपोर्ट में !

By: A S

On: Monday, January 8, 2024 8:15 PM

Lakshadweep :- बॉलीवुड स्टार भी कूदे प्रधानमंत्री मोदी के सपोर्ट में !
Google News
Follow Us

Lakshadweep :- बॉलीवुड स्टार भी कूदे प्रधानमंत्री मोदी के सपोर्ट में !

जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप की यात्रा की है तब से यह जगह दुनिया भर में ट्रेंड कर रही है दुनिया भर में ट्रेंड कर रही है। पूरी दुनिया मैं इस को लेकर बातें हो रही हैं। पीएम मोदी की तरह कई बॉलीवुड स्टार्स भी भारत के शहर का नाम ले रहे हैं और टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात कर रहे हैं। ट्वीट करके कई सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने लोगों से रिक्वेस्ट की है कि विदेश की सैर करने से ज्यादा भारत की जगह को एक्सप्लोरर करें और भारतीय टूरिज्म को बढ़ावा दें।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप को एक्स्प्लोर किया था तब से ही इसकी खासी चर्चा हो रही है। पीएम ने वहां की फोटोस शेयर करके बताया कि जो लोग एडवेंचर करना चाहते हैं उनकी लिस्ट में लक्षद्वीप होना ही चाहिए। पीएम की रिक्वेस्ट को भला बॉलीवुड या देश कैसे निकल सकता है। दुनिया में जैसे ही मालदीव बनाम लक्षद्वीप की जंग छिड़ी तो बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने भी इस ट्वीट करके जनता से अपील करना शुरू कर दिया और पीएम मोदी का साथ देने लगे इसमें अक्षय कुमार,सलमान खान,श्रद्धा कपूर और जॉन अब्राहम जैसे बॉलीवुड स्टार शामिल हैं।

जॉन ने ट्वीट करके लिखा अद्भुत भारतीय अतिथि देवो भव: के विचार और विशाल समुद्री जीवन की खोज के साथ सही मायने में लक्षद्वीप जाने लायक जगह है।

 

सलमान खान ने भी इस महीने का समर्थन किया और लिखा लक्षद्वीप के सुंदर स्वच्छ और आश्चर्यजनक समुद्र तटों पर हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को देखना बहुत अच्छा है सबसे अच्छी बात यह है कि यह द्वीप हमारे भारत में है।

 

वही अक्षय कुमार ने कहा कि मालदीव के कई मशहूर पब्लिक फिगर्स की ओर से कमेंट्स आए हैं जो भारतीयों पर बेहद घणात्मक और नस्लवादी टिप्पणी कर रहे हैं मैं बहुत सरप्राइज हूं कि वह ऐसा कैसे कर सकते हैं वह भी उसे देश के साथ जो यहां से सबसे ज्यादा नंबर्स में सैलानी वहां भेजता है। हम अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे हैं लेकिन हमें ऐसी अकारण नफरत क्यों बर्दाश्त करनी चाहिए मैंने कई बार मालदीव का दौरा किया है और हमेशा इसकी प्रशंसा की है लेकिन इसकी गरिमा पहले है। आइये हम भारतीय द्वीपों की खोज करने का निर्णय ले और अपने स्वयं के पर्यटन का समर्थन करें।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने लक्षद्वीप की इमेज को शेयर करके लिखा यह सभी फोटोस और मीम मुझे बहुत ज्यादा एक्साइट कर रहे हैं। लक्षद्वीप में बेहद खूबसूरत बीच और कोस्टलाइन है। मैं भी एक छुट्टी लेने के लिए तड़प रही हूं तो क्यों नहीं इस साल इंडियन आईलैंड को एक्सप्लोरर किया जाए।

कंगना रनौत ने भी लक्षद्वीप वर्सेस मालदीव पर अपनी बात रखी और वहां के लीडर की ओर से किए गए भारत विरोधी ट्वीट को शेयर करके रिप्लाई किया। की गंध स्थाई गढ़ क्या यह एक ही समुदाय से होने के बावजूद बड़े पैमाने पर मुस्लिम भाई से पीड़ित हैं लक्षद्वीप में 98 फ़ीसदी मुस्लिम आबादी है। मालदीव्स की प्रमुख हस्ती द्वारा उन्हें बदबूदार कहना नस्लवादी और अज्ञानता को दर्शाता है। लक्षद्वीप की पूरी आबादी मुश्किल से 60000 लोगों की है इसका अर्थ है कि यह लगभग अछूत और अज्ञात द्वीप है इतनी घटिया और अभद्र नस्लवादी होने के लिए आपको शर्म चाहिए।

बॉलीवुड स्टार्स के इन पोस्ट पर यूजर्स भी काफ़ी कमेंट और सपोर्ट कर रहे हैं। दरअसल देश में इस वक्त लक्षद्वीप का मुद्दा इसलिए भी छाया हुआ है कि हाल ही में पीएम मोदी ने वहां का दौरा किया था। पीएम के दौरे के बाद से ही सोशल मीडिया पर लक्ष्यद्वीप की तुलना मालदीव से की जाने लगी इसके बाद मालदीव के कुछ मंत्रियों ने पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर अब लक्षद्वीप और पीएम मोदी के सपोर्ट में कई बॉलीवुड एक्ट्रेस आ गए हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर्स लक्षद्वीप के टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात कर रहे हैं।

 


A S

S Singh is the founder and chief editor of Samachar Samiksha, a trusted platform delivering the latest news and trending stories with accuracy, clarity, and an engaging style. With a passion for credible journalism and a knack for simplifying complex topics, Subodh ensures every article resonates with readers while maintaining factual integrity. Through Samachar Samiksha, he strives to keep audiences informed, inspired, and connected to what matters most.
For Feedback - @samacharsamiksha.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment

Exit mobile version