1 लाख से कम में मिल रहे हैं ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, रेंज देख कर चौंक जाएंगे !

A S
4 Min Read

Top 5 Electric Scooter In India Under 1 Lakh :- 1 लाख से कम में मिल रहे हैं ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, रेंज देख कर चौंक जाएंगे !

Top 5 Electric Scooter In India Under 1 Lakh :- भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर का चलन तेजी से बढ़ रहा है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और पर्यावरण को लेकर जागरूकता ने लोगों को ई-स्कूटर की ओर आकर्षित किया है। खास बात यह है कि अब मार्केट में कई ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर आ गए हैं जो सस्ते हैं, लेकिन फीचर्स और रेंज के मामले में काफी संतुलित नजर आते हैं। अगर आप भी एक बजट फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने की सोच रहे हैं तो यहां हम ऐसे Top 5 Electric Scooter In India Under 1 Lakh कुछ अच्छे विकल्पों के बारे में बात करते हैं।

Yamaha शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च की FZ-X हाइब्रिड, जानिए माइलेज और कीमत।

1. Ola S1 X 

अगर आप एक सिंपल लेकिन अच्छा इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं, तो Ola S1 X (2 kWh) एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसकी कीमत करीब ₹73,999 है। इसमें 2 kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज होने पर 108 किलोमीटर तक चल सकती है। यह स्कूटर 0 से 40 की रफ्तार सिर्फ 3.4 सेकंड में पकड़ लेता है, जो इस रेंज में एक अच्छी बात है। इसमें तीन राइडिंग मोड (इको, नॉर्मल और स्पोर्ट) दिए गए हैं।

Top 5 Electric Scooter In India Under 1 Lakh :- 1 लाख से कम में मिल रहे हैं ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, रेंज देख कर चौंक जाएंगे !

2. TVS iQube 

TVS का iQube स्कूटर पिछले कुछ समय में काफी लोकप्रिय हुआ है। इसका बेस मॉडल ₹94,434 से शुरू होता है। इसमें 2.2 kWh की बैटरी मिलती है, जिससे यह एक चार्ज में लगभग 94 किमी तक चल सकता है। इसकी टॉप स्पीड 75 kmph है। इसमें 5 इंच की TFT स्क्रीन और अच्छे ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ एक स्मार्ट लुक मिलता है।

3. Ola S1 X 

अगर आप थोड़ी ज्यादा रेंज और स्पीड चाहते हैं तो Ola S1 X का 3 kWh वर्जन देख सकते हैं, जिसकी कीमत ₹97,999 है। यह स्कूटर 115 kmph की टॉप स्पीड तक जा सकता है। इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले, डिजिटल की और तीन राइडिंग मोड मिलते हैं। यह स्कूटर शहर और हाईवे दोनों जगहों के लिए ठीक विकल्प हो सकता है।

भारत में इन 10 कारों का जलवा, जून 2025 की बिक्री ने तोड़े सारे रिकॉर्ड !

4. Bajaj Chetak 2903

बजाज चेतक का यह नया मॉडल ₹98,498 से शुरू होता है। इसमें 2.9 kWh की बैटरी मिलती है, जिससे यह 123 किलोमीटर तक चल सकता है। चार्जिंग टाइम लगभग 4 घंटे है। इसमें हिल होल्ड, कलर डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे कुछ ऐसे फीचर्स भी हैं जो आमतौर पर महंगे स्कूटर्स में देखने को मिलते हैं। इसका बूट स्पेस भी काफी बड़ा है।

Hero Vida VX2 :- हीरो ने लॉन्च किया सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश !

5. Hero Vida V2 Lite

हीरो मोटोकॉर्प की ओर से आने वाला Vida V2 Lite ₹74,000 में मिल जाता है। यह एक कॉम्पैक्ट और हल्का स्कूटर है, जिसमें 2.2 kWh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। इसकी रेंज लगभग 94 किलोमीटर है और टॉप स्पीड 69 kmph तक है। इसमें TFT डिस्प्ले और दो राइडिंग मोड मिलते हैं। जिन लोगों को रोजमर्रा के छोटे सफर के लिए एक आसान और हल्का स्कूटर चाहिए, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

आज के समय में इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि छोटे कस्बों और गांवों में भी लोग इन्हें अपनाने लगे हैं। ऊपर बताए गए सभी स्कूटर Top 5 Electric Scooter In India Under 1 Lakh हैं और रोजमर्रा के उपयोग के लिए उपयुक्त हैं। खरीदने से पहले आपको यह देखना चाहिए कि आपकी जरूरत क्या है—रेंज ज्यादा चाहिए, स्पीड चाहिए, या चार्जिंग में सुविधा। अपने बजट और जरूरत को ध्यान में रखकर आप सही स्कूटर का चुनाव कर सकते हैं।


Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version