Top 10 Best Selling Cars in October 2025 :- अगर आप भी नई कार खरीदने की सोच रहे हैं और जानना चाहते हैं कि भारत में अक्टूबर 2025 में कौन सी कारों ने बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, तो ये खबर आपके लिए है। इस महीने कार मार्केट में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। टाटा, मारुति और हुंडई जैसी बड़ी कंपनियों ने एक से बढ़कर एक मॉडल्स की बिक्री के आंकड़े पेश किए हैं। आइए जानते हैं इस बार किस कार ने सबसे ज्यादा लोगों का दिल जीता और कौन से मॉडल्स टॉप 10 में शामिल हुए।
जानिए Hyundai Venue के किस वेरिएंट में मिलेंगे कम कीमत में दमदार फीचर्स !
Tata Nexon
अक्टूबर 2025 में Tata Nexon ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है। इस कॉम्पैक्ट SUV की कुल 22,083 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने 14,759 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी करीब 50% की जबरदस्त ग्रोथ। Nexon की पॉपुलैरिटी का कारण इसका दमदार डिजाइन, सेफ्टी फीचर्स और इलेक्ट्रिक व पेट्रोल दोनों वर्जन में उपलब्ध होना है।
Maruti Suzuki Dzire
दूसरे नंबर पर रही Maruti Suzuki Dzire, जिसने इस बार बिक्री में 20,791 यूनिट्स का आंकड़ा पार किया। पिछले साल अक्टूबर में यह संख्या 12,698 थी, यानी इस साल Dzire की बिक्री में 64% की शानदार बढ़ोतरी हुई है। अपने प्रीमियम लुक, कम मेंटेनेंस और बढ़िया माइलेज की वजह से Dzire फैमिली कार के रूप में लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।
Maruti Suzuki Ertiga
तीसरे नंबर पर है Maruti Suzuki Ertiga, जिसकी अक्टूबर 2025 में 20,087 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल यह आंकड़ा 18,785 यूनिट्स था। Ertiga ने इस बार भी अपनी जगह बनाए रखी है, खासकर बड़े परिवारों में इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है।
HONDA ने लॉन्च किया इस इस पावरफुल SUV का ADV Edition, जानिए कीमत और फीचर्स !
Maruti Suzuki WagonR
चौथे स्थान पर रही Maruti WagonR ने इस बार 18,970 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के 13,922 यूनिट्स से 36% ज्यादा है। अपने स्पेशियस केबिन, लो मेंटेनेंस और बेहतर माइलेज के कारण WagonR आज भी छोटे शहरों में सबसे भरोसेमंद कार मानी जाती है।
Hyundai Creta
Hyundai Creta हमेशा की तरह SUV प्रेमियों की फेवरेट बनी हुई है। अक्टूबर 2025 में इसकी 18,381 यूनिट्स बिकीं, जबकि 2024 में यह आंकड़ा 17,497 था। Creta ने 5% की ग्रोथ दर्ज की है। इसके स्टाइलिश लुक और फीचर-रिच इंटीरियर इसे इस सेगमेंट में टॉप पर बनाए हुए हैं।
Mahindra Scorpio
महिंद्रा की मशहूर SUV Scorpio ने 18,107 यूनिट्स की बिक्री के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले साल की तुलना में 14% की ग्रोथ दर्ज की गई। इसकी मजबूती और ऑफ-रोड परफॉर्मेंस ने इसे SUV प्रेमियों के दिलों में खास जगह दी है।
Maruti Suzuki Fronx
Maruti Fronx की बिक्री अक्टूबर 2025 में 17,003 यूनिट्स रही, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 16,419 यूनिट्स था। यानी लगभग 4% की बढ़ोतरी। Fronx अपने स्पोर्टी डिजाइन और एडवांस फीचर्स की वजह से यूथ के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
Maruti Suzuki Baleno
Baleno ने इस बार 16,873 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के मुकाबले 5% ज्यादा है। इसका प्रीमियम डिजाइन, स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस और बेहतर माइलेज इसे हॉट हैचबैक सेगमेंट में एक मजबूत खिलाड़ी बनाए रखते हैं।
चौंकने वाले होंगे फीचर्स के साथ 26 जनवरी को लॉन्च होगी नई Renault Duster !
Tata Punch
Tata Punch की बिक्री 16,810 यूनिट्स रही, जो पिछले साल 15,740 थी। यानी करीब 7% की ग्रोथ। इसकी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और SUV जैसा लुक लोगों को खासा पसंद आ रहा है, खासकर मिडल-क्लास परिवारों में।
Maruti Suzuki Swift
Maruti Swift, जो सालों से इंडिया की बेस्ट सेलिंग कारों में रही है, इस बार टॉप 10 में रहते हुए भी थोड़ी पीछे रही। अक्टूबर 2025 में इसकी 15,542 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल 17,539 यूनिट्स बिकी थीं। यानी 11% की गिरावट। बावजूद इसके, Swift अभी भी अपने सेगमेंट में एक भरोसेमंद नाम है।
Disclaimer :- इस लेख में दिए गए सभी आंकड़े उपलब्ध बिक्री रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। वास्तविक बिक्री में मामूली अंतर संभव है।
