Tej Pratap Yadav Net Worth :- तेज प्रताप यादव की Net Worth देखकर चौंक जाएंगे आप – करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी लाइफ !

A S
6 Min Read

Tej Pratap Yadav Net Worth :-  Tej Pratap Yadav राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख नेता Lalu Yadav और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बड़े बेटे, बिहार की राजनीति में एक चर्चित नाम हैं। उनकी अनूठी शैली, विवादास्पद बयान और निजी जीवन अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इसके साथ ही, उनकी संपत्ति को लेकर भी लोगों में काफी उत्सुकता रहती है। इस लेख में हम तेज प्रताप यादवTej Pratap Yadav की कुल संपत्ति, उनके आय के स्रोत, संपत्तियों और जीवनशैली पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

FASTag Annual Pass :- सिर्फ ₹3000 में पूरे साल हाईवे फ्री! फास्टैग की ये नई स्कीम कर देगी हैरान !

Tej Pratap Yadav Social Media Post

Tej Pratap Yadav ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने Anushka Yadav के साथ अपने रिश्ते को स्वीकारा। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हुई और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ खुद Lalu Yadav तक इसकी खबर पहुंची। Lalu Yadav ने इसे परिवार और पार्टी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला कदम माना और तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए Tej Pratap Yadav को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

tej pratap yadav facebook post

Lalu Yadav’s Decision On Tej Pratap Yadav

Lalu Yadav ने कहा कि तेजप्रताप का व्यवहार परिवार के मूल्यों और परंपराओं के विरुद्ध है। इसलिए उन्हें न सिर्फ पार्टी से, बल्कि परिवार से भी बेदखल किया जाता है। यह फैसला बिहार की राजनीति में एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है, क्योंकि Tej Pratap Yadav न केवल लालू यादव के बेटे हैं, बल्कि हसनपुर सीट से निर्वाचित विधायक भी हैं और पार्टी में उनका अच्छा-खासा प्रभाव रहा है।

Tejashwi Yadav’s Reaction On Lalu Yadav’s Decision

इस पूरे घटनाक्रम पर तेजप्रताप के छोटे भाई और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री Tejashwi Yadav ने कहा कि उन्हें यह घटनाक्रम न तो अच्छा लगा और न ही वे इसे बर्दाश्त कर पा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने फिलहाल इस मामले में कोई सीधी टिप्पणी करने से परहेज किया, लेकिन इतना जरूर संकेत दिया कि यह पारिवारिक संकट भविष्य में और गहराता दिख सकता है।

Tej Pratap Yadav Net Worth

Tej Pratap Yadav   अक्सर अपने बयानों और जीवनशैली के कारण सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार Tej Pratap Yadav Net Worth  की चर्चा भी जोरों पर है। 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान तेजप्रताप यादव ने जो हलफनामा चुनाव आयोग को सौंपा था, उसके मुताबिक Tej Pratap Yadav Net Worth  2.83 करोड़ रुपये थी। हालांकि, यह आंकड़ा 4 साल पुराना है और कयास लगाए जा रहे हैं कि अब Tej Pratap Yadav Net Worth  में इजाफा हुआ होगा।

Tej Pratap Yadav के पास उस समय 1.25 लाख रुपये नकद और 14 लाख रुपये से ज्यादा का बैंक बैलेंस था। इसके अलावा उन्होंने शेयर बाजार में भी निवेश कर रखा था। उनके पास 25 लाख रुपये के शेयर थे। हालांकि, उनके पास किसी प्रकार की पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम या लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं थी।

Tej Pratap Yadav Expensive Bikes & Cars

Tej Pratap Yadav Expensive Bikes & Cars का शौक है। उनके पास Honda CBR 1000RR बाइक है जिसकी कीमत 15.46 लाख रुपये है। इसके अलावा उनके पास 29 लाख रुपये की BMW कार और अन्य चार पहिया वाहन भी हैं। यही नहीं, उनके पास करीब 4 लाख रुपये की गोल्ड ज्वेलरी भी है।

Tripti Dimri Net Worth :- नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी की नेट वर्थ जान कर उड़ जाएंगे होश !

2020 के हलफनामे के अनुसार Tej Pratap Yadav के पास 32 लाख रुपये की कृषि भूमि और 36 लाख रुपये की गैर-कृषि भूमि है। यह संपत्ति गोपालगंज और फुलवारी शरीफ में स्थित है। इसके अलावा उनके नाम पर 30 लाख रुपये की एक कॉमर्शियल बिल्डिंग पटना में है और 62 लाख रुपये के दो आलीशान मकान औरंगाबाद और गोपालगंज में स्थित हैं।

हालांकि, विपक्षी दलों का दावा है कि Tej Pratap Yadav के पास घोषित संपत्ति से कहीं ज्यादा दौलत है। सोशल मीडिया पर उनकी जीवनशैली और गाड़ियों की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जाता है कि उनकी आय के स्रोत और संपत्ति की वास्तविकता हलफनामे से कहीं अलग हो सकती है।

Top 5 Bikes Under 1 Lakh :- ₹1 लाख से कम में मिल रही हैं ये बाइक्स नंबर 1 है हर मिडल क्लास की पहली पसंद !

Tej Pratap Yadav को पार्टी से निष्कासित किए जाने के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। एक तरफ यह Lalu Yadav की सख्त छवि को दिखाता है, वहीं दूसरी ओर इससे पार्टी में विभाजन की आशंका भी बढ़ गई है। आने वाले समय में Tej Pratap Yadav अपनी नई राजनीतिक रणनीति के साथ मैदान में उतर सकते हैं या फिर वे अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को प्राथमिकता दे सकते हैं।

Tej Pratap Yadav एक बार फिर चर्चा में हैं — इस बार अपने रिश्ते और निष्कासन को लेकर। उनके पास मौजूद करोड़ों की संपत्ति, शौक और राजनीतिक पृष्ठभूमि उन्हें हमेशा मीडिया की सुर्खियों में बनाए रखते हैं। लेकिन अब जब वे पार्टी से बाहर हैं, तो देखना यह होगा कि Tej Pratap Yadav अपने अगले कदम से क्या संदेश देते हैं — क्या वे राजनीति से दूरी बनाएंगे या फिर एक नई पार्टी बनाकर सियासी जमीन पर फिर से अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।


Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version