Oppo Find X9 Series :- स्मार्टफोन दुनिया में हर साल नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है। इसी कड़ी में Oppo भी अपनी Find सीरीज को और बेहतर बनाने की तैयारी में है। खबर है कि कंपनी जल्द ही Oppo Find X9 Series लॉन्च कर सकती है। पिछले साल आई Find X8 सीरीज को यूज़र्स ने काफी पसंद किया था और अब उम्मीद है कि Find X9 और Find X9 Pro उससे भी ज्यादा दमदार साबित होंगे।
Oppo Find X9 Features
लीक्स के मुताबिक Oppo Find X9 में 6.59-इंच का फ्लैट OLED LTPO डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। फोन में अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है, जो इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाएगा। परफॉरमेंस की बात करें तो इसमें नया MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिलेगा। बैटरी इस बार काफी बड़ी बताई जा रही है, लगभग 7,025mAh की, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है।
कैमरे के मामले में भी Oppo कोई कमी नहीं छोड़ने वाला। फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा और पीछे 50MP Sony LYT-808 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। खास बात यह है कि इसमें 3x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट भी होगा। Oppo Lumo Imaging और Hasselblad ट्यूनिंग से तस्वीरें और भी बेहतर दिख सकती हैं। फोन को मजबूत बनाने के लिए इसे IP68/69 रेटिंग मिल सकती है।
Oppo Find X9 Pro Features
अगर बात करें Pro मॉडल की तो इसमें 6.78-इंच का बड़ा OLED LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह भी 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। Find X9 Pro में भी Dimensity 9500 चिपसेट और 7,550mAh बैटरी मिल सकती है। चार्जिंग सपोर्ट वही रहेगा, 80W वायर्ड और 50W वायरलेस।
Pro मॉडल की सबसे खास बात इसका कैमरा होगा। इसमें 200MP टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है, जो 3x जूम के साथ आएगा। इसके अलावा 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP सेल्फी कैमरा भी शामिल होंगे। Hasselblad और Lumo ऑप्टिमाइजेशन इसे और भी बेहतर बनाएंगे।
Oppo Find X9 Series Launch Date
आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन पिछले पैटर्न को देखें तो Find X8 सीरीज अक्टूबर 2024 में चीन में लॉन्च हुई थी और नवंबर में भारत आई थी। उसी तरह उम्मीद है कि Oppo Find X9 Series अक्टूबर 2025 में चीन में आएगी और थोड़े समय बाद भारत में भी उपलब्ध होगी।
इन 5 स्मार्टफोन में मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स, कीमत 10 हजार से भी कम !
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित है। कंपनी की ओर से आधिकारिक स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च डेट सामने आने के बाद ही पुख्ता जानकारी मिल पाएगी।