Mahindra Bolero :- भारत में महिंद्रा ने अपनी सबसे भरोसेमंद SUV Mahindra Bolero को लॉन्च कर दिया है। ये वही Bolero है जिसे लोग सालों से इसके रफ एंड टफ नेचर और भरोसेमंद परफॉरमेंस के लिए पसंद करते हैं। नई Bolero 2025 अब पहले से ज्यादा आकर्षक, मॉडर्न और कम्फर्टेबल हो गई है। कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7.99 लाख रखी गई है, जिससे ये एक प्रैक्टिकल और वैल्यू-फॉर-मनी SUV बनती है।
नए डिजाइन, ज़बरदस्त फीचर्स और दमदार इंजन के साथ इस दिन लांच होगी नई Hyundai Venue, जानिए कीमत !
Mahindra Bolero Design
नए अवतार में Bolero को एक Steelth Black शेड में पेश किया गया है, जो इसे और ज्यादा डैशिंग बनाता है। गाड़ी के हर पैनल पर ब्लैक फिनिश दी गई है, जिससे इसका रोड प्रेजेंस पहले से ज्यादा दमदार दिखता है।
फ्रंट में एक नया ग्रिल, ग्लॉस ब्लैक लोअर बम्पर और फॉग लाइट्स दी गई हैं, जो रात के समय विजिबिलिटी को बेहतर बनाती हैं। वहीं साइड प्रोफाइल में नए 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स लगे हैं, जो SUV के लुक को और शार्प बनाते हैं।
पीछे की तरफ Bolero का सिग्नेचर स्पेयर व्हील कवर अब ब्रांडेड डिजाइन में आता है, साथ ही नई टेल लाइट्स इसे फ्रेश लुक देती हैं। रियर वाइपर और वॉशर जैसे फीचर्स तो हैं, लेकिन अभी भी डिफॉगर का ऑप्शन नहीं दिया गया है। रियर पार्किंग सेंसर जरूर स्टैंडर्ड हैं, जो सेफ्टी को बढ़ाते हैं।
GST कटौती के बाद हुंडई और महिंद्रा को पीछे छोड़ टाटा ने बनाया नया कीर्तिमान, मारुती अभी भी टॉप पर !
Mahindra Bolero Engine & Performance
नई Mahindra Bolero में वही 1.5-लीटर mHawk डीजल इंजन दिया गया है, जो 75 bhp की पावर और 210 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
हालांकि इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन महिंद्रा ने सस्पेंशन को अपडेट किया है ताकि राइड क्वालिटी पहले से ज्यादा स्मूद महसूस हो। कंपनी का दावा है कि ये SUV लगभग 16 किमी/लीटर की माइलेज देती है, जो इस सेगमेंट में काफी अच्छा आंकड़ा है।
Mahindra Bolero Features
Mahindra Bolero अब एक बेसिक लेकिन जरूरी फीचर्स से लैस SUV बन गई है। इसमें ब्लूटूथ सपोर्ट वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिससे म्यूजिक और कॉलिंग आसान हो जाती है।
सेफ्टी की बात करें तो इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, ABS with EBD, और रियर पार्किंग सेंसर स्टैंडर्ड रूप में मिलते हैं। हालांकि इसमें रियर कैमरा और रियर एसी वेंट्स की कमी महसूस होती है, लेकिन Bolero हमेशा से अपनी सिंप्लिसिटी और भरोसे के लिए जानी जाती है, और यही बात इसे बाकी SUV से अलग बनाती है।
Mahindra Bolero Price
Variant | Current ESR (₹ Lakh) | New Bolero ESR (₹ Lakh) |
---|---|---|
B4 | 8.79 | 7.99 |
B6 | 8.95 | 8.69 |
B6 (O) | 9.78 | 9.09 |
B8 | – | 9.69 |
11 लाख से भी कम कीमत में धमाकेदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नयी थार !
Mahindra Bolero हमेशा से भारत के ग्रामीण और छोटे शहरों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली SUV रही है। इसकी मजबूत बॉडी, आसान मेंटेनेंस और भरोसेमंद इंजन इसे हर इलाके के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
2025 की Bolero अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश, कम्फर्टेबल और भरोसेमंद बन चुकी है। यह SUV एक बार फिर साबित करती है कि “सिंपल डिजाइन और सॉलिड परफॉरमेंस” ही असली सफलता की कुंजी है।
डिस्क्लेमर :- इस लेख में दी गई कीमतें और फीचर्स समय-समय पर बदल सकते हैं। खरीदने से पहले नजदीकी Mahindra डीलरशिप से नवीनतम जानकारी जरूर प्राप्त करें।