Hyundai Creta Electric :- सड़कों पर तहलका मचने को जल्द आने वाली है क्रेटा इलेक्ट्रिक !

By: A S

On: Tuesday, March 19, 2024 3:06 PM

Hyundai Creta Electric :- सड़कों पर तहलका मचने को जल्द आने वाली है क्रेटा इलेक्ट्रिक !
Google News
Follow Us

Hyundai Creta Electric :- सड़कों पर तहलका मचने को जल्द आने वाली है क्रेटा इलेक्ट्रिक !

 

कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी शानदार एसयूवी क्रेटा को इलेक्ट्रिक अवतार में जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हुंडई क्रेटा का इलेक्ट्रिक अवतार भारतीय बाजार में अगले साल 2025 में लॉन्च कर सकती है। आज कल हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को भारतीय सड़कों पर जमकर टेस्टिंग की जा रही है। सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान इस गाड़ी का डिजाइन पहिचान कर इस क्रेटा का इलेक्ट्रिक अवतार की जानकारी मिल पाई है।

Hyundai Creta EV 2025 Design

हुंडई क्रेटा का इलेक्ट्रिक अवतार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा रहा है। टेस्टिंग के दौरान क्रेटा को कैमोफ्लाज में देखा गया और क्रेटा इलेक्ट्रिक का डिजाइन अभी हाल ही में लॉन्च हुई क्रेटा से ही मिलता जुलता देखा गया है। क्रेटा का इलेक्ट्रिक अवतार में छोटे मोटे बदलाव के साथ अगले साल 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है। क्रेटा के इलेक्ट्रिक वेरिएंट में पेट्रोल, डीजल क्रेटा की तरह ही एलईडी लाइट, डीआरएल और फ्रंट ग्रिल के साथ साथ बंपर फॉग लाइट मिलने की ही उम्मीद है। अगर क्रेटा इलेक्ट्रिक के साइड प्रोफाइल की बात करें तो एयरोडायनेमिक डिजाइन के साथ साथ 17 इंच के टायर देखने को मिलेंगे।

Hyundai Creta EV Launch Date

हुंडई क्रेटा के इलेक्ट्रिक वेरिएंट के लॉन्च की अभी कोई भी ऑफिशियल जानकारी कंपनी के द्वारा नहीं दी गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हुंडई क्रेटा के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को अगले साल 2025 में भारतीय बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Hyundai Creta EV Features 

हुंडई क्रेटा के इलेक्ट्रिक वेरिएंट के इंटीरियर की बात करें तो इलेक्ट्रिक का इंटीरियर डिजाइन भी मौजूद क्रेटा के जैसा ही रहने वाला है और डेसबोर्ड और सेंटर कंसोल भी मौजूद क्रेटा के जैसे ही छोटे मोटे बदलाव के साथ लॉन्च हो सकती है। हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में 10.25 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एप्पल कारप्ले , ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल , रोटरी डायल गियर नॉब, पैनोरोमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग, और इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट के साथ साथ फ्रंट वेंटीलेटर सीट जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Hyundai Creta EV Battery And Range

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक के बैटरी और रेंज की बात करें तो अभी तक कोई भी ऑफिशियल जानकारी कंपनी के द्वारा नहीं दी गई है पर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में 60 किलो वॉट की बैटरी दी जा सकती है और यह बैटरी फास्ट चार्जिंग से चार्ज की जा सकती है। हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को एक बार में फुल चार्ज करने पर लगभग 400 किलोमीटर तक का सफ़र तय कर सकती है।

Hyundai Creta EV Price

भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक की शुरुवाती कीमत लगभग 30 लाख रुपए से सुरू हो सकती है और टॉप मॉडल की कीमत 35 लाख रुपए तक हो सकती है।

Hyundai Creta EV Rivals

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक का भारतीय बाजार में मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 400, टाटा नेक्सॉन इलेक्ट्रिक, एमजी जेड एस इलेक्ट्रिक के साथ होने वाला है।


A S

S Singh is the founder and chief editor of Samachar Samiksha, a trusted platform delivering the latest news and trending stories with accuracy, clarity, and an engaging style. With a passion for credible journalism and a knack for simplifying complex topics, Subodh ensures every article resonates with readers while maintaining factual integrity. Through Samachar Samiksha, he strives to keep audiences informed, inspired, and connected to what matters most.
For Feedback - @samacharsamiksha.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment

Exit mobile version