Best Smartphones Under 25000 Flipkart SASA Sale :- स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए यह समय काफी खास माना जा रहा है। आने वाले दिनों में मोबाइल फोन की कीमतों में बढ़ोतरी की चर्चा तेज हो चुकी है, लेकिन उससे पहले Flipkart की SASA LELE Sale ने ग्राहकों को बड़ी राहत दे दी है। खास बात यह है कि अब ₹25,000 से कम बजट में ऐसे स्मार्टफोन मिल रहे हैं जो सिर्फ बेसिक जरूरतों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि प्रीमियम फीचर्स के साथ आते हैं।
नया फोन लेने से पहले देखिये 20 हज़ार से भी कम में मिल रहे हैं ये तगड़े फीचर्स वाले फ़ोन !
आज का यूजर ऐसा फोन चाहता है जो गेमिंग में तेज हो, कैमरा शानदार दे, बैटरी लंबे समय तक चले और डिजाइन भी प्रीमियम लगे। अच्छी बात यह है कि अब यह सब कुछ मिड-रेंज बजट में आसानी से मिलने लगा है। अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके काफी काम आने वाली है।
Realme P4 Power 5G
अगर आपकी पहली प्राथमिकता बैटरी बैकअप है तो realme P4 Power 5G आपको काफी पसंद आ सकता है। इस फोन में 10,001mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो इस सेगमेंट में इसे सबसे अलग बनाती है। लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और लगातार इस्तेमाल करने वालों के लिए यह फोन काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज परफॉर्मेंस देने में सक्षम माना जा रहा है। इसके साथ HyperVision+ AI चिप विजुअल एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाती है। 144Hz AMOLED डिस्प्ले स्क्रॉलिंग और गेमिंग को बेहद स्मूद बना देता है। वहीं 50MP कैमरा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर इसे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी आकर्षक बनाते हैं।
7000 mAh बैटरी और शानदार फीचर्स वाले ये 5 फ़ोन आते हैं 15 हज़ार से भी कम में !
Realme P4
realme P4 उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो परफॉर्मेंस और स्मार्ट AI फीचर्स दोनों चाहते हैं। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर के साथ Pixelworks GPU दिया गया है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग काफी बेहतर हो जाती है।
फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और इसे 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसका मतलब यह है कि फोन जल्दी चार्ज होकर लंबे समय तक आपका साथ देता है। 144Hz AMOLED डिस्प्ले वीडियो देखने और गेम खेलने का अनुभव शानदार बना देता है। वहीं 50MP कैमरा सोशल मीडिया कंटेंट बनाने वालों को भी आकर्षित कर सकता है।
Samsung से ले कर POCO ये हैं 10 हज़ार से भी काम में आने वाले 5 सबसे दमदार फ़ोन !
Vivo T4 5G
Vivo T4 5G उन लोगों के लिए शानदार विकल्प बन सकता है जो एक ऑल-राउंडर स्मार्टफोन चाहते हैं। इसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों से लेकर गेमिंग तक स्मूद परफॉर्मेंस देता है।
फोन में 7300mAh बैटरी मौजूद है और साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP OIS कैमरा दिया गया है, जिससे फोटो और वीडियो ज्यादा स्टेबल और क्लियर नजर आते हैं। वहीं 32MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग को और बेहतर बना देता है।
नया फ़ोन खरीदने से पहले जरूर देखिये, इस महीने लॉन्च होंगे ये धमाकेदार फोन !
OPPO K13 5G
OPPO K13 5G उन यूजर्स को पसंद आ सकता है जो भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ लंबे समय तक चलने वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। इसमें Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है जो डेली यूज के लिए अच्छा अनुभव देता है।
फोन में 7000mAh बैटरी और 80W SuperVOOC चार्जिंग दी गई है। इसका AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे स्क्रीन काफी स्मूद महसूस होती है। AI कैमरा फीचर्स फोटो क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। साथ ही IP65 रेटिंग इसे पानी और धूल से भी कुछ हद तक सुरक्षित बनाती है। कंपनी की तरफ से लंबे समय तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलने का फायदा भी इसमें मिलता है।
OnePlus 7 मई को लॉन्च करेगा Nord CE6, जानिए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स !
Moto G96 5G
अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो देखने में प्रीमियम लगे और कैमरा भी शानदार हो, तो moto G96 5G अच्छा विकल्प बन सकता है। इसमें 144Hz pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो कलर्स और विजुअल्स को काफी शानदार बनाता है।
फोन में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर मौजूद है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग स्मूद रहती है। 50MP Sony LYTIA कैमरा शानदार फोटो क्लिक करने में मदद करता है और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर वीडियो क्वालिटी को बेहतर बनाता है। IP68 रेटिंग इसे प्रीमियम कैटेगरी का एहसास देती है। साथ ही 5500mAh बैटरी और हल्का डिजाइन इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए आरामदायक बनाते हैं।
कुछ साल पहले तक ₹25,000 के बजट में सीमित फीचर्स वाले स्मार्टफोन ही देखने को मिलते थे, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग, AI फीचर्स, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार कैमरे अब इस बजट में आम हो गए हैं। यही वजह है कि यह सेगमेंट तेजी से सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्मार्टफोन कैटेगरी बनता जा रहा है।
Disclaimer :- इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न ब्रांड्स द्वारा साझा फीचर्स और उपलब्ध डिटेल्स पर आधारित है। स्मार्टफोन खरीदने से पहले कीमत, ऑफर्स और फीचर्स को संबंधित ई-कॉमर्स वेबसाइट या कंपनी की आधिकारिक साइट पर एक बार जरूर जांच लें।
