6 Upcoming Electric Car India :- जल्द ही लॉन्च होनी ये 6 दमदार इलेक्ट्रिक कार, लॉन्च से पहले ही जानिए सभी डिटेल !
6 Upcoming Electric Suv India :- भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का चलन धीरे-धीरे बढ़ रहा है। लोग अब पर्यावरण के प्रति जागरूक हो रहे हैं, और सरकार भी 2030 तक 30% EV बिक्री का लक्ष्य लेकर चल रही है। नीति आयोग ने इसके लिए एक राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक वाहन नीति का प्रस्ताव रखा है। ऐसे में मारुति सुजुकी, टाटा, महिंद्रा, किआ, और अन्य बड़ी कंपनियां इलेक्ट्रिक गाड़ियों की दौड़ में शामिल हो रही हैं। आइए जानते हैं ऐसी 6 इलेक्ट्रिक SUV के बारे में, जिनका भारत में आने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है और जो 2026 की शुरुआत तक बाजार में दस्तक दे सकती हैं।
Vinfast VF6 & VF7
वियतनाम की कंपनी Vinfast अगस्त 2025 में भारत में कदम रखने जा रही है। इनकी दो SUV, VF6 और VF7, जल्द ही सड़कों पर दिखेंगी। VF6 दो वेरिएंट्स में आएगी अर्थ और विंड। इसमें 59.6 kWh की बैटरी होगी, जो एक बार चार्ज करने पर 470 किलोमीटर तक चल सकती है। इसका इंटीरियर ऑल-ब्लैक या मोचा ब्राउन और ब्लैक के दोहरे रंग में मिलेगा। दूसरी तरफ, VF7 तीन वेरिएंट्स अर्थ, विंड और स्काई में आएगी। इसमें 70.8 kWh की बैटरी होगी, जो 496 किलोमीटर तक की रेंज देगी। VF7 में सिंगल और डुअल मोटर का विकल्प होगा, और इसे छह रंगों में चुना जा सकेगा। ये गाड़ियां नई हैं, तो इनका डिजाइन और फीचर्स बाजार में ताजगी ला सकते हैं।
Maruti E- Vitara
Maruti Suzuki की E-Vitaraका इंतजार काफी समय से हो रहा है। इसकी लॉन्च डेट अभी पक्की नहीं है, लेकिन 2025 के अंत तक इसके आने की उम्मीद है। ये SUV दो बैटरी विकल्पों के साथ आएगी – 49 kWh और 61 kWh, जिनमें क्रमशः 143 bhp और 173 bhp की मोटर होगी। मारुति का दावा है कि ये गाड़ी 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देगी। मारुति का भरोसा और किफायती कीमत इसे आम लोगों के लिए खास बना सकती है।
Tata की इस SUV को देख कर Creta भूल जाएंगे, लॉन्च से पहले जानें हर डिटेल !
Tata Sierra
Tata की Sierra EV इस साल की सबसे बड़ी लॉन्च में से एक होगी। अक्टूबर 2025 में इसके शोरूम में आने की उम्मीद है। ये गाड़ी टाटा की नई हैरियर EV के साथ कई चीजें साझा करेगी, जैसे 65 kWh और 75 kWh की बैटरी। इसमें रियर-व्हील और ऑल-व्हील ड्राइव के विकल्प होंगे। टाटा की गाड़ियां पहले से ही EV बाजार में पसंद की जाती हैं, और सिएरा का रेट्रो-मॉडर्न लुक इसे और आकर्षक बना सकता है।
Mahindra XEV 7e
Mahindra की XEV 7e एक तीन-पंक्ति वाली SUV होगी, जो XEV 9e का बड़ा वर्जन है। इसमें 59 kWh और 79 kWh की बैटरी होगी, जो क्रमशः 231 bhp और 286 bhp की मोटर के साथ आएगी। इसका डिजाइन और फीचर्स XEV 9e जैसे होंगे, लेकिन तीसरी पंक्ति इसे बड़े परिवारों के लिए बेहतर बनाएगी। महिंद्रा की गाड़ियां मजबूती के लिए जानी जाती हैं, और ये EV भी उसी राह पर होगी।
रक्षाबंधन पर मिल रहा है iPhone 16 पर जबरदस्त छूट, खरीदने से पहले जानिए ऑफर !
Kia Syros EV
Kia Syros EV 2025 की पहली छमाही में लॉन्च हो सकती है। ये टाटा नेक्सन EV को टक्कर देगी। इसमें 42 kWh या 49 kWh की बैटरी हो सकती है, जो हुंडई इंस्टलर EV से ली जाएगी। इसका लुक अपने पेट्रोल-डीजल मॉडल से थोड़ा अलग होगा। किआ की स्टाइलिश गाड़ियां युवाओं को खूब पसंद आती हैं, और Syros EV भी उसी रास्ते पर चल सकती है।