125 crore Prize For Team India :- इतने पैसे आएंगे हर खिलाड़ी के खाते में।

A S
4 Min Read

125 crore Prize For Team India :- इतने पैसे आएंगे हर खिलाड़ी के खाते में।

125 crore Prize For Team India :- इतने पैसे आएंगे हर खिलाड़ी के खाते में।

 

125 crore Prize For Team India :- इतने पैसे आएंगे हर खिलाड़ी के खाते में।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2024 T20 क्रिकेट विश्व कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने खिलाड़ियों पर रुपयों की बरसात कर दी है। भारतीय क्रिकेट टीम ने 11 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती है इस से पहले भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड में 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी और इस से पहले धोनी की कप्तानी में ही भारत में हुए 2011 क्रिकेट विश्व कप अपने नाम किया था।

कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 17 साल के लब्मे इंतजार के बाद T20 विश्व कप अपने नाम किया है। इस से पहले भारतीय टीम ने साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका में पहली बार T20 विश्व कप अपने नाम किया था।

 

17 सालों के लंबे इंतजार के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम के T20 क्रिकेट विश्व कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट टीम को 125 करोड़ पुरुस्कार के रूप में देने की घोसणा की है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने यह पुरुस्कार राशि की घोषणा सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किया है। जय शाह ने साथ ही यह भी कहा है कि यह पुरुस्कार राशि भारतीय क्रिकेट टीम के सभी लोगों के बीच में समान रूप से बांट दी जाएगी, जिसमे कि क्रिकेट खिलाड़ी के साथ साथ सपोर्टिंग स्टाफ और चयनकर्ता सभी लोग सामिल रहेंगे।

 

अगर बात करें 125 करोड़ रुपए में। से किस के हिस्से में कितने रुपए आएंगे तो क्रिकेट टीम के 15 खिलाड़ी रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज 4 रिजर्व खिलाड़ी शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान के साथ साथ सपोर्टिंग स्टाफ के 8 लोग

राहुल द्रविड़ (हेड कोच), विक्रम सिंह राठौर (बल्लेबाजी कोच), पारस महाम्ब्रे (गेंदबाजी कोच), टी दिलीप (फील्डिंग कोच), नितिन पटेल (फिजियो), पैडी अप्टन (मानसिक कंडीशनिंग), एस रघु (थ्रोडाउन विशेषज्ञ) और सोहम देसाई (स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग) टीम सिलेक्टर अजीत अगरकर (चीफ सिलेक्टर), शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला और श्रीधरन शरथ सामिल है।

 

अगर इन सब लोगों को सामिल किया जाएगा तो सभी लोगों की संख्या 32 है। 32 लोगों के हिसाब से हर सदस्य को 4,68,75,000 रुपए मिलेंगे। अब देखना यह होगा कि इस पुरुस्कार राशि में रिजर्व खिलाड़ियों को सामिल किया जाता है या नहीं अगर रिजर्व खिलाड़ियों को सामिल नहीं किया जाता है तो यह राशि फिर 28 लोगों के बीच बांटी जाएगी जिस में 5,35,71,428 रुपए हर सदस्य को मिल जाएगी।

 

 


Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version