Ranveer Singh Upcoming Movie :- रणवीर सिंह इन फिल्मों से मचाएंगे बड़े पर्दे पर धमाल !

By: A S

On: Tuesday, February 13, 2024 7:35 PM

Ranveer Singh Upcoming Movie :- रणवीर सिंह इन फिल्मों से मचाएंगे बड़े पर्दे पर धमाल !
Google News
Follow Us

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Ranveer Singh Upcoming Movie :- रणवीर सिंह इन फिल्मों से मचाएंगे बड़े पर्दे पर धमाल !

Ranveer Singh Upcoming Movie :- रणवीर सिंह इन फिल्मों से मचाएंगे बड़े पर्दे पर धमाल !

 

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता और एनर्जी मशीन के नाम से भी जाना जाने वाले रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू साल 2010 में बैंड बाजा बारात से किया था। रणवीर सिंह ने अपनी डेब्यू फिल्म से ले कर अब तक कई हिट फिल्में दे कर अपनी अदाकारी से सब का दिल जीता है।

दर्शकों के बीच रणवीर सिंह की अलग की फैन फॉलोइंग है और रणवीर सिंह के चाहने वाले अपने चहेते हीरो की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करतें रहते हैं। अगर आप भी रणवीर सिंह की अदाकारी के दीवाने है तो जानिए उन की इस साल रिलीज होने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे मैं कि कौन सी फिल्मों से रणवीर सिंह की इस साल बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं।

Bollywood film Sooryavanshi under fire for 'criminalising normal Muslim  behaviour' - Comment - Images

सिंघम अगेन

रणवीर सिंह की जिस फिल्म का इस साल सब को बेसब्री से इंतजार है उस फिल्म का नाम है सिंघम अगेन। इस फिल्म का सभी लोग बड़े ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सिंघम अगेन रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन ने वाली सिंघम सीरीज की तीसरी फिल्म होगी। सिंघम और सिंघम रिटर्न बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। सिंघम अगेन में रणवीर सिंह के साथ अजय देवगन और अक्षय कुमार नजर आएंगे। सूत्रों की माने तो सिंघम अगेन में रणवीर सिंह का एक अलग ही अवतार नजर आएगा। सिंघम अगेन बड़े पर्दे पर 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी।

Simmba | Simmba is a Ranveer Singh party - Telegraph India

सिंबा 2

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी सिंबा बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और दर्शकों को सिंबा में रणवीर सिंह का यह अवतार बहुत ही पसंद आया था। रणवीर सिंह की इस फिल्म को उन ने चाहने वालों ने बहुत ही प्यार दिया था और अब रणवीर सिंह के चाहने वाले सिंबा 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। रणवीर सिंह की सिंबा का अगला भाग का इसी साल बड़े पर्दे पर आने की उम्मीद है।

 

डॉन 3

फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बन ने वाली अगली बड़ी फिल्म डॉन 2 में रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। रणवीर सिंह इस फिल्म में शाहरुख खान को रिप्लेस करने वाले हैं। अमिताभ बच्चन की जानी मानी फिल्म डॉन के रीमेक में शाहरुख खान नजर आए थे। शाहरुख खान इस से पहले डॉन और डॉन 2 में नजर आए थे। अब इस बार डॉन 3 में रणवीर सिंह शाहरुख खान को रिप्लेस करने वाले है। डॉन 3 की शूटिंग जल्द ही सुरू होने वाली है।

 

बैजू बावरा

रणवीर सिंह अपनी आने वाली अगली फिल्म में बॉलीवुड के जाने माने फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ बैजू बावरा में नजर आने वाले है। इस से पहले भी संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह की जोड़ी गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत जैसी सुपर हिट फिल्मों में नजर आई थी। अब एक बार फिर से संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह की जोड़ी बैजू बावरा में नजर आने वाली है। इस फिल्म ने रणवीर सिंह के साथ मुख्य भूमिका में आलिया भट्ट नजर आएंगी।

SHAKTIMAAN - Official Trailer | Ranveer Singh | Sony Pictures | People's  Superhero - YouTube

 

शक्तिमान

खबरों की मानें तो सुपर हीरो शक्तिमान पर आधारित बन ने वाली फिल्म में रणवीर सिंह नजर आ सकते है। बॉलीवुड की रिपोर्ट्स की मानें तो सुपर हीरो का किरदार निभाने के लिए अभिनेता रणवीर सिंह मीडिया हाउस से बात कर रहे है। इस फिल्म की स्टार कास्ट की जानकारी का अभी तक कोई सूचना नहीं है अब देखना यह होगा कि इस फिल्म की शूटिंग कब सुरू होगी और यह फिल्म बड़े पर्दे पर कब तक देखने को मिल सकती है।


A S

S Singh is the founder and chief editor of Samachar Samiksha, a trusted platform delivering the latest news and trending stories with accuracy, clarity, and an engaging style. With a passion for credible journalism and a knack for simplifying complex topics, Subodh ensures every article resonates with readers while maintaining factual integrity. Through Samachar Samiksha, he strives to keep audiences informed, inspired, and connected to what matters most.
For Feedback - @samacharsamiksha.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment