OnePlus Turbo :- OnePlus एक बार फिर स्मार्टफोन लवर्स के बीच हलचल मचाने की तैयारी में है। अगर आप ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो कीमत में ज्यादा भारी न हो लेकिन परफॉर्मेंस में फ्लैगशिप जैसा एहसास दे, तो OnePlus की अपकमिंग Turbo सीरीज आपके लिए काफी दिलचस्प साबित हो सकती है। हालिया टीजर और बेंचमार्क लिस्टिंग से साफ है कि कंपनी इस बार परफॉर्मेंस और बैटरी दोनों पर खास फोकस कर रही है।
OnePlus 15R की पहली सेल आज, कीमत और ऑफर्स जानकर चौंक जाएंगे !
OnePlus Turbo
OnePlus Turbo सीरीज को लेकर कहा जा रहा है कि यह ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगी और इसे खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया जा रहा है जो पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ अफोर्डेबल फोन चाहते हैं। GeekBench पर सामने आई जानकारी ने इस अपकमिंग फोन को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। बेंचमार्क लिस्टिंग में यह फोन PLU110 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है, जिससे इसके हार्डवेयर की झलक मिलती है।

OnePlus Turbo Specification
OnePlus Turbo स्मार्टफोन में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। यही वजह है कि इसका बेंचमार्क स्कोर काफी प्रभावशाली नजर आता है। सिंगल कोर टेस्ट में फोन ने 2124 पॉइंट्स और मल्टी कोर टेस्ट में 6880 पॉइंट्स हासिल किए हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि यह डिवाइस हैवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस देने में सक्षम हो सकता है।
Airtel, Jio, से ले कर Vi के महंगे होने जा रहे मोबाइल रिचार्ज, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत !
लिस्टिंग के मुताबिक OnePlus Turbo फोन में 16GB RAM दी जा सकती है, जो इस सेगमेंट में इसे काफी खास बना देती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 पर रन कर सकता है। OnePlus का OxygenOS हमेशा से अपने क्लीन और स्मूद एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है, ऐसे में नए वर्जन के साथ यूजर एक्सपीरियंस और बेहतर होने की उम्मीद की जा सकती है।

OnePlus Turbo सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 9000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो डुअल सेल डिजाइन के साथ आएगी। इसका मतलब है कि फोन न सिर्फ लंबे समय तक चलेगा, बल्कि फास्ट चार्जिंग को भी बेहतर तरीके से सपोर्ट कर सकता है। पावर यूजर्स के लिए यह फीचर किसी वरदान से कम नहीं होगा।
डिस्प्ले को लेकर भी OnePlus किसी तरह का समझौता करता नजर नहीं आ रहा है। खबरों की मानें तो इस फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल सकता है। इतना हाई रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने के अनुभव को बेहद स्मूद और प्रीमियम बना देगा। मिड-रेंज सेगमेंट में यह फीचर इसे काफी अलग पहचान दिला सकता है।
अगर हैकर्स से रखना है फ़ोन सेफ तो WhatsApp में इन 3 सेटिंग को कभी न करें ऑफ !
कंपनी पहले ही इशारा कर चुकी है कि Turbo सीरीज के स्मार्टफोन बड़ी बैटरी और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ लॉन्च किए जाएंगे। माना जा रहा है कि यह डिवाइस मिड-रेंज प्राइस में बेस्ट परफॉर्मेंस ऑफर करेगा और उन यूजर्स को टारगेट करेगा जो कम कीमत में ज्यादा दमदार फोन चाहते हैं।
Disclaimer :- यह लेख विभिन्न लीक, रिपोर्ट्स और बेंचमार्क लिस्टिंग पर आधारित है। OnePlus ने अभी तक आधिकारिक तौर पर सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पुष्टि नहीं की है। लॉन्च के समय इनमें बदलाव संभव है।






