OnePlus Turbo 6 Series :- OnePlus ने चीन में अपनी नई Turbo 6 Series को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में OnePlus Turbo 6 और OnePlus Turbo 6V शामिल हैं। दोनों ही फोन बड़ी 9,000mAh बैटरी, दमदार परफॉरमेंस और जबरदस्त ड्यूरैबिलिटी के साथ आए हैं। खास बात यह है कि ये स्मार्टफोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स के साथ आते हैं, यानी पानी और धूल से सुरक्षा के मामले में ये काफी भरोसेमंद साबित हो सकते हैं।
POCO ने लॉन्च किया 2026 का सबसे Stylish फोन, जानिए इस की कीमत और फीचर्स !
OnePlus Turbo 6 Specification
OnePlus Turbo 6 में 6.78 इंच का फुल HD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1272×2772 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 60Hz से 165Hz तक के अडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन पर 100% DCI-P3 कलर गमट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस और 330Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है, जो इसे गेमिंग और मल्टीमीडिया के लिए काफी शानदार बनाता है।
परफॉरमेंस की बात करें तो फोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह ColorOS 16 आधारित Android 16 पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 825 GPU मिलता है, साथ ही 16GB तक LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।
कैमरा सेक्शन में OnePlus Turbo 6 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। यह फोन 20x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी इसकी सबसे बड़ी ताकत है। इसमें 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
80 हजार रुपये वाला फ्लैगशिप फोन पर 30 हज़ार से भी अधिक की छूट, खरीदने वालों की लगी लाइन !
OnePlus Turbo 6V Specification
OnePlus Turbo 6V को इस सीरीज का थोड़ा किफायती विकल्प माना जा रहा है। इसमें भी वही 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस और 300Hz टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट मिलता है। सॉफ्टवेयर और IP रेटिंग्स भी Turbo 6 जैसी ही हैं।
परफॉरमेंस के लिए इस फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है। कैमरा सेटअप यहां भी डुअल रियर कैमरा वाला है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है।
बैटरी के मामले में Turbo 6V भी पीछे नहीं है। इसमें भी 9,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में Wi-Fi 6, Bluetooth, NFC और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं।
Oppo ने लॉन्च किया 40 दिन तक बैटरी बैकअप देने वाला धांसू स्मार्टफोन, जानिए कीमत और फीचर्स !
OnePlus Turbo 6 Series Price
OnePlus Turbo 6V को चीन में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,899 युआन (करीब 24,300 रुपये) में आता है। 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,099 युआन (करीब 26,900 रुपये) रखी गई है, जबकि 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 2,399 युआन (करीब 30,800 रुपये) में उपलब्ध है।
वहीं OnePlus Turbo 6 चार स्टोरेज ऑप्शंस में पेश किया गया है। इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 2,299 युआन (करीब 29,500 रुपये) का है। 16GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 2,599 युआन (करीब 33,300 रुपये) में आता है। 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,799 युआन (करीब 35,900 रुपये) है, जबकि टॉप 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 3,099 युआन (करीब 39,800 रुपये) में लॉन्च हुआ है।
