Kia EV2 :- Kia ने अपनी सबसे छोटी और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक SUV EV2 को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। यह कंपनी की EV लाइनअप में नया एंट्री-लेवल मॉडल है, जिसे EV3 के नीचे पोजिशन किया गया है। फिलहाल इसे सिर्फ यूरोपियन मार्केट के लिए लॉन्च किया गया है और इसका प्रोडक्शन स्लोवाकिया के जिलिना प्लांट में किया जाएगा। भारत में इसके लॉन्च को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
Kia EV2 Design
Kia EV2 एक बी-सेगमेंट इलेक्ट्रिक SUV है, जो ब्रांड की मॉडर्न डिजाइन लैंग्वेज को फॉलो करती है। इसमें टाइगर नोज फ्रंट फेसिया, वर्टिकल LED लाइटिंग सिग्नेचर और मजबूत SUV स्टांस देखने को मिलता है। कार की लंबाई 4,060 mm, चौड़ाई 1,800 mm और ऊंचाई 1,575 mm है, जबकि इसका व्हीलबेस 2,565 mm रखा गया है। बूट स्पेस 362 लीटर का है, जिसे रियर सीट्स एडजस्ट करने पर 403 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा 15 लीटर का फ्रंट ट्रंक भी दिया गया है।

Tata Harrier,Safari Petrol ने मचा दिया बवाल , इतनी कम कीमत ने सबको चौंका दिया !
Kia EV2 Interior
EV2 का केबिन “पिकनिक बॉक्स” कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड बताया गया है, जिससे अंदर का माहौल खुला और ब्राइट लगता है। डैशबोर्ड पर दो 12.3-इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई हैं, जिनमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए है। इसके साथ 5.3-इंच का अलग पैनल क्लाइमेट कंट्रोल्स के लिए मिलता है। कार में किआ का नया ccNC Lite सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म दिया गया है, जो ओवर-द-एयर अपडेट्स और इन-कार ऐप्स डाउनलोड करने की सुविधा देता है।

Kia EV2 Variants & Safety Features
Kia EV2 को Air, Earth और GT-Line ट्रिम्स में पेश किया गया है। बेस Air वेरिएंट में ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 16-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं। Earth वेरिएंट में ज्यादा प्रीमियम फील मिलती है, जिसमें एम्बिएंट लाइटिंग, 18-इंच अलॉय व्हील्स और Harman Kardon का ऑडियो सिस्टम दिया गया है। टॉप GT-Line वेरिएंट को स्पोर्टी लुक दिया गया है, जिसमें 19-इंच व्हील्स, वेंटिलेटेड सीट्स विद मेमोरी फंक्शन, डिजिटल की 2.0 और हाई-ग्लॉस एक्सटीरियर एक्सेंट्स शामिल हैं।

सेफ्टी के मामले में Kia EV2 काफी एडवांस नजर आती है। इसमें ADAS फीचर्स का पूरा सेट दिया गया है, जिसमें फॉरवर्ड कोलिजन अवॉयडेंस, लेन फॉलो असिस्ट, ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर और हाईवे ड्राइविंग असिस्ट 2.0 शामिल हैं। खास बात यह है कि सेगमेंट में पहली बार रिमोट स्मार्ट पार्किंग असिस्ट एंट्री फीचर दिया गया है, जिससे ड्राइवर की-फॉब की मदद से गाड़ी को बाहर से भी पार्क कर सकता है।
2025 में इन 10 Electric Cars ने मचा दिया तहलका, No.1 देखकर चौंक जाएंगे !
Kia EV2 Battery & Range
Kia EV2 दो बैटरी ऑप्शन के साथ आती है। इसमें 42.2 kWh और 61.0 kWh के बैटरी पैक दिए गए हैं, जो क्रमशः 317 किमी और 448 किमी तक की रेंज देने का दावा करते हैं। दोनों बैटरी पैक 400V आर्किटेक्चर पर आधारित हैं और DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। फास्ट चार्जर से बैटरी 10 से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 30 मिनट में चार्ज हो जाती है। वहीं AC चार्जिंग पर 22 kW चार्जर से बैटरी करीब 2.5 से 3 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है, जबकि 11 kW होम चार्जर ओवरनाइट चार्जिंग के लिए उपयुक्त है।
27 KMPL से भी ज्यादा का माइलेज, ये हैं भारत की 5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली Hybrid Cars !
Kia EV2 India Launch Date
फिलहाल Kia EV2 को यूरोपियन मार्केट में पेश किया गया है, लेकिन अगर इसे भविष्य में भारत में लॉन्च किया जाता है, तो यह किफायती कीमत, लंबी रेंज और एडवांस फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में बड़ी हलचल मचा सकती है।






