iPhone SE 4 :- लॉन्च से पहले ही सामने आई Apple के सब से सस्ते iPhone का लुक और फीचर्स के साथ कीमत भी।
Apple जल्द ही अपना नया iPhone SE 4 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस बार यह फोन बड़े अपग्रेड के साथ आ सकता है, लेकिन हालिया लीक से पता चला है कि यह पहले की अफवाहों से थोड़ा अलग होगा। फोन एरीना की एक रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone SE 4 में iPhone 14 जैसा नॉच डिजाइन होगा, न कि डायनामिक आइलैंड जैसा जो हाल के प्रीमियम मॉडल्स में दिया गया है। इससे पहले कुछ लीक्स में कहा गया था कि SE 4 में डायनामिक आइलैंड होगा, लेकिन अब नए वीडियो से साफ हुआ है कि यह डिवाइस iPhone 14 जैसी डिजाइन के साथ आ सकता है और इसे iPhone 16E के नाम से भी जाना जा सकता है।
iPhone SE 4 Design
पहले ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि इस फोन में डायनामिक आइलैंड दिया जाएगा, लेकिन अब नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें ऐपल का पारंपरिक नॉच डिजाइन देखने को मिलेगा। इसके रियर में सिंगल कैमरा सेटअप होगा, जिससे SE लाइनअप की सिंपल डिजाइन लैंग्वेज बनी रहेगी। फोन की दाईं ओर पावर बटन दी जाएगी और इसमें चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट होगा। यूरोप में USB-C पोर्ट को अनिवार्य कर दिया गया है, जिसके चलते Apple को लाइटनिंग पोर्ट से स्विच करना पड़ा है।
iPhone SE 4 Specification
रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone SE 4 में OLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिससे डिस्प्ले क्वालिटी में सुधार देखने को मिलेगा। इसके अलावा इसमें 8GB RAM और A18 चिपसेट दिया जा सकता है, जो इसे और भी पावरफुल बनाएगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48MP का कैमरा दिया जा सकता है, जो पिछली जनरेशन के 12MP कैमरा से काफी बड़ा अपग्रेड होगा। इसके अलावा, इसमें Apple का पहला 5G मॉडम दिया जा सकता है, जो कनेक्टिविटी स्पीड और एफिशिएंसी को बढ़ाने में मदद करेगा।
विशेषता | विवरण |
---|---|
डिस्प्ले | |
आकार | 6.1 इंच |
प्रौद्योगिकी | OLED |
रिफ्रेश रेट | 60Hz |
विशेषताएँ | ओलेओफोबिक कोटिंग, स्क्रैच-प्रतिरोधी ग्लास (सेरामिक शील्ड), एंबियंट लाइट सेंसर, निकटता सेंसर |
हार्डवेयर | |
सिस्टम चिप | Apple Bionic |
प्रोसेसर | हेक्सा-कोर |
GPU | Apple GPU |
RAM | 4GB |
इंटरनल स्टोरेज | 128GB (बढ़ाया नहीं जा सकता) |
ऑपरेटिंग सिस्टम | iOS (17.x) |
डिवाइस प्रकार | स्मार्टफोन |
बैटरी | |
प्रकार | यूजर द्वारा बदली नहीं जा सकती |
चार्जिंग | फास्ट चार्जिंग, MagSafe वायरलेस चार्जिंग |
अधिकतम चार्ज स्पीड | वायर्ड: 20.0W |
कैमरा | |
रियर कैमरा | सिंगल कैमरा |
मुख्य कैमरा | 12 MP |
फ्लैश | LED |
वीडियो रिकॉर्डिंग | हाँ |
फ्रंट कैमरा | 12 MP (टाइम-ऑफ-फ्लाइट (ToF), ऑटोफोकस) |
डिज़ाइन | |
सामग्री | बैक: ग्लास, फ्रेम: एल्यूमिनियम |
जल और धूल प्रतिरोध | हाँ, IP68 |
बायोमेट्रिक्स | 3D फेस अनलॉक |
कीज़ | बाईं ओर: वॉल्यूम कंट्रोल, अन्य; दाईं ओर: लॉक/अनलॉक की |
रंग | सफेद, काला |
सेल्युलर | |
5G | हाँ (5G बैंड समर्थित) |
डेटा स्पीड | LTE-A, HSDPA+ (4G) 42.2 Mbit/s |
सिम प्रकार | नैनो सिम, eSIM |
मल्टीमीडिया | |
हेडफोन जैक | नहीं |
स्पीकर | ईयरपीस, मल्टीपल स्पीकर्स |
स्क्रीन मिररिंग | वायरलेस स्क्रीन शेयर |
अतिरिक्त माइक्रोफोन | नॉइज़ कैंसलेशन |
कनेक्टिविटी और फीचर्स | |
ब्लूटूथ | 5.3 |
वाई-फाई | 802.11 a, b, g, n, ac, ax (Wi-Fi 6), Wi-Fi डायरेक्ट, हॉटस्पॉट |
USB | टाइप-C (रिवर्सिबल), USB 2.0 |
अन्य विशेषताएँ | चार्जिंग |
लोकेशन सर्विसेज | GPS, A-GPS, ग्लोनास, गैलिलियो, BeiDou, सेल आईडी, वाई-फाई पोजीशनिंग |
सेंसर | एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, कंपास, बैरोमीटर |
अन्य | NFC, अल्ट्रा वाइडबैंड (UWB) |
iPhone SE 4 Launch Date & Price
Apple ने अभी तक iPhone SE 4 की लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी अनुमानित कीमत 40,000-50,000 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।
iPhone SE 4 उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है, जो किफायती कीमत में एक पावरफुल और अपग्रेडेड iPhone की तलाश में हैं। इसका डिजाइन iPhone 14 से प्रेरित होगा, जबकि इसमें 48MP कैमरा, A18 चिपसेट और 5G कनेक्टिविटी जैसे दमदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। अब देखना यह होगा कि Apple इस नए SE मॉडल को कब लॉन्च करता है और यह यूजर्स की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।