Highest grossing 5 Indian films in 2023 :- साल 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 भारतीय फिल्में !

By: A S

On: Friday, December 29, 2023 10:15 AM

Highest grossing 5 Indian films in 2023 :- साल 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 भारतीय फिल्में !
Google News
Follow Us

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Highest grossing 5 Indian films in 2023 :- साल 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 भारतीय फिल्में !

 

Highest grossing 5 Indian films in 2023 :- साल 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 भारतीय फिल्में !

 

साल 2023 भारतीय सिनेमा के लिए एक शानदार साल रहा है। शाहरुख खान की पठान और जवान से ले कर रजनीकांत की जेलर और प्रभास की सालार ने भारत में ही नही बल्कि पूरी दुनिया में शानदार रिकॉर्ड बनाया। एक बार नजर डालते है साल 2023 में सब से ज्यादा कमाई करने वाली 5 फिल्मों पर और देखते है की किस फिल्म ने कितने करोड़ का कारोबार किया है।

 

5:- Leo

लोकेश कनकराज की तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म लियो 19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लिओ को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से बहुत ही सकारात्मक समीक्षा मिली थी। इस फिल्म की कहानी हिमाचल के एक छोटे कस्बे की है जहां पर विजय अपने परिवार के साथ रहता है और एक कैफे का मालिक है। विजय वन विभाग के साथ जानवरों की जान भी बचाता है। एक दिन कस्बे में एक लकड़बग्घा आ जाता है और विजय उसे पकड़ लेता है इसी के चलते देशभर के अखबारों में उस की फोटो छप जाती है। अखबारों में छपी फोटो देख कर साउथ इंडिया का गैंगस्टर को अपने भतीजा की याद आ जाती है जिस की शक्ल विजय से मिलती है जो की सालों पहले एक दुर्घटना से गायब है। फिल्म में विजय, तृषा, संजय दत्त ने मुख्य भूमिका निभाई है।
लिओ ने भारत में 411 करोड़ का कारोबार किया और विदेशों में 203 करोड़ का कारोबार कर के अपना लाइफलाइम 614 करोड़ का कारोबार किया था।

 

 

4:- Gadar 2

2001 की ब्लॉकबास्टर फिल्म गदर एक प्रेम कथा की अगली कहानी गदर 2 ने 2 दशकों से भी ज्यादा समय के बाद तारा सिंह और सकीना यानी सनी देओल और अमीषा पटेल ने सिनेमाघरों में वापसी की l गदर 2 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। गदर 2 की कहानी 1971 भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध से ठीक पहले की है। फिल्म में तारा सिंह और सकीना अपने बेटे के साथ भारत में अपनी जिंदगी जी रहे हैं। और पाकिस्तान में मेजर जनरल हमीद इकबाल इंतकाम की आग में जल रहा है तारा सिंह ने भारत आते समय उस के 40 जवानों को मार दिया था। इसी के बदले हमीद ने सकीना के पिता असरफ अली को फांसी पर लटका दिया है। हमीद तारा सिंह से भी बदला लेना चाहता है। गदर 2 में सनी देओल को दर्शकों ने काफी पसंद किया गदर 2 ने भारत में 624.5 करोड़ का कारोबार किया जबकि विदेशों में इस फिल्म ने 65.5 करोड़ का कारोबार किया गदर 2 ने अपना लाइफटाइम 690 करोड़ का कारोबार किया।

 

3:- Animal

1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई संदीप रेड्डी के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर एक ब्लॉकबास्टर फिल्म साबित हुई।
फिल्म की कहानी रणविजय जो की अपने पिता से बहुत प्यार करता है और उन को अपना आदर्श मानता है वह अपने पिता के लिए कुछ भी करने को हमेशा तैयार रहता है। मगर उस के पिता अपने कारोबार में इतने व्यस्त है की अपने बेटे को समय नहीं दे पाता है। फिल्म में लव स्टोरी तब सुरू होती है जब रणविजय गीतांजलि को अपने घरवालों से मिलता है ओर घरवाले नहीं मानते है शादी कर ने को तो वह विदेश चला जाता है। जब रणविजय के पिता को कोई गोली मर देता है तो वह तब भारत आता है और जिस ने गोली चलाई उस को मरने की कसम खा लेता है। फिल्म के रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मांधना, तृप्ति डिमरी, बॉबी देओल ने मुख्य किरदार निभाया है।
एनिमल ने भारत में अभी तक 639 करोड़ रूपए और विदेशों में 241 करोड़ मिला का कर कुल 880 करोड़ का कारोबार किया है और उम्मीद है की लाइफटाइम कारोबार 900 करोड़ के पर पहुंच जाएगा।

 

 

2:- Pathaan

साल 2023 के पहले महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान की पठान ने शाहरुख खान की जोरदार वापसी कराई। फिल्म की कहानी पठान को की एक रॉ एजेंट है इसी की इर्द गिर्द घूमती है। पठान एक पूर्व रॉ एजेंट जिम को मरने के लिए रूबीना मोहसिन के साथ काम करता है जो की एक आई एस आई एजेंट है और वह जिम के साथ मिल कर एक खतरनाक वायरस पर काम कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान के शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया, आशुतोष राणा ने मुख्य किरदार निभाया है। पठान ने भारत में 654 करोड़ का कारोबार किया और विदेशों में इस फिल्म ने 396 करोड़ का कारोबार किया। पठान का लाइफटाइम कारोबार 1050 करोड़ रूपए का रहा है।

 

 

1:- Jawan

शाहरुख खान के लिए साल 2023 काफी शानदार रहा है साल के शुरुवात में जहा पठान ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया वही इसी साल उन की जवान ने भी कमाई के मामले में सब का रिकॉर्ड तोड़ कर कई नए रिकॉर्ड अपने नाम किए। जवान साल 2023 में सब से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह फिल्म एक ऐसे इंसान के बारे मैं है जो समाज में फैली बुराई को मिटाने की कोशिश कर रहा है। साल जिंदगी में वह एक ईमानदार पुलिस अधिकारी है पर आम जनता के लिए एक रॉबिनहुड बन जाता है। फिल्म में शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण और सान्या मल्होत्रा ने मुख्य किरदार निभाया है। जवान ने भारत में 764 करोड़ और विदेशों में 384 करोड़ मिला कर 1148 करोड़ का कारोबार किया है।


A S

S Singh is the founder and chief editor of Samachar Samiksha, a trusted platform delivering the latest news and trending stories with accuracy, clarity, and an engaging style. With a passion for credible journalism and a knack for simplifying complex topics, Subodh ensures every article resonates with readers while maintaining factual integrity. Through Samachar Samiksha, he strives to keep audiences informed, inspired, and connected to what matters most.
For Feedback - @samacharsamiksha.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment