उत्तराखण्ड :- नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर फैला मौत का करंट अब तक 16 की मौत कई घायल !

By: A S

On: Wednesday, July 19, 2023 5:04 PM

Google News
Follow Us

उत्तराखंड के चमोली में आज सुबह बड़ा हादसा सामने आया है। यहां चमोली बाजार के समीप नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। इस दौरान हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है।वहीं,कई लोग झुलस गए हैं। इस हादसे में करीब 16 लोगों की मौत की खबर है।बताया जा रहा है कि बीते रोज इसी जगह पर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। परिजन मृतक का शव उठाने नहीं दे रहे थे। परिजनों का कहना था कि जब तक मौत के कारणो का पता नहीं चल पाता,तब तक शव को नहीं उठाने देंगे।बुधवार की सुबह मृतक के परिजन,ग्रामीण आदि करीब 35 से 40 लोग घटना स्थल पर पहुंचे।जहां टीन शेड में करंट आने से लोग उसकी चपेट में आ गए। जिस कारण से मौके पर15-16 लोगों के मरने की आशंका जतायी जा रही है। घटना में पुलिसकर्मियो के मरने की भी खबर है।बताया जा रहा है कि करंट इतना तेज था की लोगों के शरीर तक फट गए। करंट आने के बाद ट्रांसफार्मर में आग लग गई और उसमें धमाका हो गया। वहीं कुछ लोगों के नदी में कूदने की भी खबर है। हालांकि अभी मौत की पुष्टि नहीं हुई है। झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह ने बताया कि कुछ घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल घटना की आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।घायलों को हेलीकाप्टर से एम्स लाया जा रहा है,मुख्यमंत्री धामी ने हादसे पर गहरा दुःख प्रकट करते हुये हादसे की मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश दे दिये हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

नाम पता मृतक-
1- उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी प्रभारी पीपलकोटी कोतवाली चमोली
2- होमगार्ड मुकुंदी राम पुत्र श्यामदास निवासी हरमनी चमोली उम्र 55
3- होमगार्ड गोपाल पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली उम्र 57 वर्ष
4- होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली गोपेश्वर चमोली।
5-सुमित पुत्र स्व0 चंद्र सिंह निवासी ग्राम रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष
6- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमनी चमोली उम्र 33 वर्ष
7- देवी लाल पुत्र असीम दास निवासी हरमनी उम्र 45 वर्ष
8- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हरमनी
9- सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हरमनी उम्र 38 वर्ष
10- विपिन पुत्र सोबत निवासी पाडुली गोपेश्वर उम्र 26 वर्ष
11- मनोज कुमार निवासी हरमनी चमोली उम्र 38 वर्ष
12- सुखदेव पुत्र ऐलमदास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष
13- प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमनी चमोली
14- दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमनी उम्र 33 वर्ष
15- महेंद्र लाल निवासी हरमनी उम्र 48 वर्ष
16- गणेश पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमनी उम्र 27 वर्ष

नाम पता घायल –
1- महेश कुमार पुत्र रूपदास निवासी खौनुरी चमोली उम्र 32 वर्ष
2- नरेन्द्र लाल पुत्र असीम दास निवासी हरमनी – उम्र 35
3-आनंद पुत्र गम्मालाल, पाटुली गोपेश्वर उम्र 42
4- धीरेन्द्र पुत्र राजेन्द्र निवासी चमोली उम्र 41
5- पवन राठौर पुत्र उदय सिंह निवासी चमोली
6- सुशील कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमनी चमोली उम्र 27
7- सन्दीप मेहरा पुत्र सुलोचन निवासी रूद्रप्रयाग उम्र 34
8- पी0आर0डी रामचन्द्र पुत्र पुष्कर लाल निवासी खैनुरी चमोली उम्र 48 वर्ष
9- सुशील खत्री पुत्र दौलत सिंह निवासी रांगतौली चमोली उम्र 27 वर्ष
10- जयदीप पुत्र हरीश निवासी हरमनी चमोली उम्र 20 वर्ष।


A S

S Singh is the founder and chief editor of Samachar Samiksha, a trusted platform delivering the latest news and trending stories with accuracy, clarity, and an engaging style. With a passion for credible journalism and a knack for simplifying complex topics, Subodh ensures every article resonates with readers while maintaining factual integrity. Through Samachar Samiksha, he strives to keep audiences informed, inspired, and connected to what matters most.
For Feedback - @samacharsamiksha.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment