जानिए कारगिल युद्ध से जुड़ी 10 रोचक बातें !

कारगिल युद्ध मई से जुलाई 1999 के बीच कश्मीर के कारगिल जिले में हुआ था।

पाकिस्तानी सैनिकों और कश्मीरी आतंकवादियों के एलओसी छेत्र में घुसपैठ से कारगिल युद्ध हुआ था।

भारतीय सेना के द्वारा कारगिल की चोटियों पर दुबारा कब्जा करने के लिए इस युद्ध को ऑपरेशन विजय नाम दिया गया।

इस युद्ध में सैनिकों द्वारा वायु शक्ति के साथ साथ टोपों का भी खूब इस्तेमाल किया गया।

कारगिल युद्ध में कुछ चौकियां 18 हजार फीट से भी अधिक ऊंचाई पर थी जिस कारण यह युद्ध सब से ज्यादा चुनौतीपूर्ण बना हुआ था।

कारगिल युद्ध में 500 भारतीय और 1000 से भी अधिक पाकिस्तानी सैनिकों को जान गवानी पड़ी थी।

भारतीय वायु सेना ने हवाई हमले से दुश्मनों के ठिकानों पर महत्वपूर्ण हवाई हमले किए थे।

कैप्टेन विक्रम बत्रा कारगिल युद्ध में  अपनी बहादुरी और साहसिक कारनामों के लिए एक नेशनल हीरो बन गए।

कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने टोलोलिंग, टाइगर हिल और प्वाइंट 4875 जैसी चोटियों पर पुनः कब्जा किया था।

1971 के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष हुआ था।