Top 10 Selling Cars in May 2025 :- मई 2025 की टॉप 10 कारों की लिस्ट, जानिए किस कंपनी ने मारी बाज़ी !

A S
A S
6 Min Read

Top 10 Selling Cars in May 2025 :-  भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में मई 2025 का महीना कई चौंकाने वाले आंकड़े लेकर आया। जिस समय सबको उम्मीद थी कि हुंडई क्रेटा एक बार फिर से नंबर 1 की कुर्सी पर काबिज रहेगी, तभी मारुति सुजुकी डिजायर ने बाज़ी पलट दी। जी हां, इस बार क्रेटा को हटाकर डिजायर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। इस महीने की सेल्स रिपोर्ट में मारुति और टाटा जैसी कंपनियों के लिए अच्छे संकेत देखने को मिले, वहीं कुछ पॉपुलर हैचबैक मॉडल्स की बिक्री में गिरावट भी दर्ज की गई। आइए, एक नजर डालते हैं Top 10 Selling Cars in May 2025 कारों की पूरी लिस्ट पर।

WhatsApp Channel Join Now

Toyota Fortuner Hybrid :- Fortuner Hybrid में मिल रहा है 7 एयरबैग, 360 कैमरा और भी बहुत कुछ, जानें कीमत और अन्य फीचर्स !

1. Maruti Suzuki Dzire

मारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट सेडान Dzire ने इस बार सबको चौंकाते हुए मई 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब अपने नाम कर लिया। कुल 18,084 यूनिट्स बिकीं, जो सालाना आधार पर 13% की वृद्धि को दर्शाती हैं। नवंबर 2024 में इसके फेसलिफ्ट मॉडल के आने के बाद से ही इसकी मांग में इजाफा देखने को मिल रहा है। किफायती दाम और शानदार माइलेज के कारण यह कार मिडिल क्लास परिवारों की पहली पसंद बनी हुई है।

2. Maruti Suzuki Ertiga

मल्टी पर्पज़ व्हीकल (MPV) सेगमेंट में लंबे समय से अपना जलवा कायम रखने वाली Ertiga देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। मई 2025 में इसकी 16,140 यूनिट्स बिकीं और बिक्री में 16% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। अर्टिगा खासकर बड़े परिवारों और टैक्सी सेवाओं के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनी हुई है।

OnePlus 13s :- iPhone और Samsung को टक्कर देने आया OnePlus 13s फीचर्स और कीमत देख दंग रह जाएंगे !

3. Maruti Suzuki Brezza

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की मजबूत दावेदार Brezza ने भी मई में शानदार प्रदर्शन किया। कुल 15,566 यूनिट्स की बिक्री के साथ यह तीसरे नंबर पर रही। सालाना बिक्री में 10% की बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि SUV सेगमेंट में ब्रेजा की पकड़ अब भी मजबूत है।

Top 10 Selling Cars in May 2025 :- मई 2025 की टॉप 10 कारों की लिस्ट, जानिए किस कंपनी ने मारी बाज़ी !

4. Hyundai Creta

पिछले दो महीनों तक सेल्स चार्ट में टॉप पर रही Hyundai Creta को इस बार झटका लगा है। यह चौथे स्थान पर खिसक गई और मई 2025 में 14,860 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई। हालांकि बिक्री में 1% की मामूली सालाना बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इसका टॉप पोजीशन से खिसकना इस बात का संकेत है कि कॉम्पिटिशन अब और भी कड़ा हो गया है।

Upcoming New 4 SUVs :- Creta की छुट्टी तय ! आ रही हैं ये 4 धमाकेदार SUVs, नंबर 3 आपको चौंका देगी !

5. Mahindra Scorpio

Mahindra Scorpio की सीरीज लगातार ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। Scorpio-N और Scorpio Classic की संयुक्त बिक्री 14,401 यूनिट्स रही, जो इसे पांचवां स्थान दिलाने में कामयाब रही। यह संख्या 5% की सालाना वृद्धि को दर्शाती है। इसका दमदार लुक और ताकतवर परफॉर्मेंस इसे SUV प्रेमियों की पहली पसंद बनाता है।

6. Maruti Suzuki Swift

Swift एक समय देश की सबसे पसंदीदा हैचबैक थी, लेकिन अब इसके आंकड़ों में गिरावट देखी जा रही है। मई 2025 में इसकी 14,135 यूनिट्स बिकीं, जो 27% की सालाना गिरावट को दर्शाता है। हालांकि इसका न्यू जनरेशन वर्जन बाज़ार में उपलब्ध है, लेकिन शायद डिज़ाइन या प्रतिस्पर्धा के चलते यह उतनी लोकप्रियता नहीं बटोर पा रही है।

7. Maruti Suzuki WagonR 

WagonR की पहचान एक परफेक्ट फैमिली कार के तौर पर है। मई में इसकी 13,949 यूनिट्स की बिक्री हुई, लेकिन यह आंकड़ा 4% की सालाना गिरावट के साथ सामने आया है। यह कार पिछले महीने 9वें स्थान पर थी, और अब 7वें पर आ गई है।

Top 10 Selling Cars in May 2025 :- मई 2025 की टॉप 10 कारों की लिस्ट, जानिए किस कंपनी ने मारी बाज़ी !

8. Maruti Suzuki Fronx 

Maruti Suzuki की नई एंट्री Fronx भी तेजी से लोगों को पसंद आ रही है। मई 2025 में इसकी 13,584 यूनिट्स बिकीं और इसमें 7% की सालाना बढ़ोतरी देखी गई। अपने स्टाइलिश लुक और टर्बो पेट्रोल ऑप्शन की वजह से यह युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो रही है।

KTM Duke 125 :- सिर्फ ₹18,000 में खरीदें KTM 125 Duke! इतना सस्ता मौका फिर नहीं मिलेगा !

9. Tata Punch 

Tata की मिनी SUV Punch ने एक बार फिर से टॉप 10 में वापसी की है। मई में इसकी 13,133 यूनिट्स बिकीं। हालांकि यह पिछले साल की 18,949 यूनिट्स के मुकाबले 31% की गिरावट के साथ है, फिर भी यह कार अपनी मजबूती और सुरक्षा फीचर्स के लिए जानी जाती है।

Top 10 Selling Cars in May 2025 :- मई 2025 की टॉप 10 कारों की लिस्ट, जानिए किस कंपनी ने मारी बाज़ी !

10. Tata Nexon 

टॉप 10 की लिस्ट में आखिरी स्थान पर है Tata की फ्लैगशिप कॉम्पैक्ट SUV Nexon। मई में इसकी 13,096 यूनिट्स बिकीं, जो सालाना आधार पर 14% की बढ़ोतरी को दर्शाती हैं। फेसलिफ्ट मॉडल आने के बाद से इसकी बिक्री में दोबारा रफ्तार आई है।

Suzuki e-Access :- TVS iQube और Ather की टेंशन बढ़ी, Suzuki का नया स्कूटर बना लोगों की पहली पसंद !

Top 10 Selling Cars in May 2025 कारों की लिस्ट से यह साफ हो गया है कि अब सेडान और MPV कारें भी SUV सेगमेंट को टक्कर दे रही हैं। मारुति सुजुकी ने फिर एक बार साबित कर दिया कि बजट-फ्रेंडली, फीचर-रिच और किफायती कारों के मामले में उसका कोई सानी नहीं है। वहीं, टाटा और महिंद्रा जैसी देसी कंपनियां भी अपने मजबूत प्रोडक्ट्स के दम पर बाजार में अच्छी पकड़ बनाए हुए हैं।


Share this Article
Leave a comment