Tata Punch EV Facelift :- अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक एसयूवी की तलाश में हैं जो शहर की सड़कों पर स्टाइल के साथ दौड़े, लंबी रेंज दे और बजट पर भी भारी न पड़े, तो आपके लिए खुशखबरी है। टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी का फेसलिफ्ट वर्जन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। नए अपडेट्स के साथ यह गाड़ी पहले से ज्यादा मॉडर्न, स्मार्ट और एडवांस बन गई है।
मात्र ₹5.99 लाख में Hyundai ने सनरूफ, डैशकैम और 6 एयरबैग के साथ ने लांच की i20, जानिए पूरी डिटेल्ड !
Tata Punch EV Facelift Design
टाटा मोटर्स ने इस फेसलिफ्ट मॉडल में डिजाइन और फीचर्स दोनों स्तर पर अहम बदलाव किए हैं। बाहर से देखने पर अब यह और ज्यादा प्रीमियम लगती है। फ्रंट और रियर प्रोफाइल में किए गए बदलाव इसे ताजगी भरा लुक देते हैं। नई एलईडी लाइट्स और रियर कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट इसे रात में भी खास बनाती हैं। इसके साथ ही नए डिजाइन के 16 इंच के अलॉय व्हील्स इसे ज्यादा स्पोर्टी अपील देते हैं। कुल मिलाकर, यह फेसलिफ्ट वर्जन पुराने मॉडल से ज्यादा आकर्षक और मॉडर्न दिखाई देता है।

Tata Punch EV Facelift Features
नई Tata Punch EV Facelift में टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है। इसमें 360 डिग्री कैमरा दिया गया है जो पार्किंग और तंग जगहों पर गाड़ी चलाने को बेहद आसान बना देता है। इसके अलावा 10.25 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो जाता है। ऑटो डिमिंग आईआरवीएम और सिंगल सनरूफ जैसी सुविधाएं इसे प्रीमियम फील देती हैं। इन सभी फीचर्स के साथ यह एसयूवी अपने सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करती है।

Tata की Tiago से ले कर Harrier पर मिल रहा है ज़बरदस्त डिस्काउंट !
Tata Punch EV Facelift Battery & Range
Tata Punch EV Facelift में 30 kWh और 40 kWh की बैटरी के विकल्प दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक यह इलेक्ट्रिक एसयूवी अधिकतम 468 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है, जो रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर लंबी ड्राइव तक के लिए काफी मानी जा सकती है। इसमें दी गई मोटर से 8295 किलोवाट की पावर मिलती है। साथ ही इसमें रीजन मोड और अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स भी दिए गए हैं, जिससे ड्राइवर अपनी जरूरत के हिसाब से ड्राइविंग स्टाइल चुन सकता है।
2026 में लॉन्च होंगी ये 6 धुरंधर इलेक्ट्रिक SUV, देखिये पूरी डिटेल्स !
Tata Punch EV Facelift Price
कीमत की बात करें तो Tata Punch EV Facelift को 9.69 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 12.59 लाख रुपये रखी गई है। जो ग्राहक बैटरी ऐज ए सर्विस यानी BaaS विकल्प चुनना चाहते हैं, उनके लिए यह 6.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इस प्राइस रेंज में यह इलेक्ट्रिक एसयूवी एक मजबूत और किफायती विकल्प बनकर उभरती है।
नई Tata Punch EV Facelift उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है जो कम बजट में एक भरोसेमंद, स्टाइलिश और लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदना चाहते हैं। टाटा की विश्वसनीयता, एडवांस फीचर्स और बेहतर रेंज इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। अगर आप पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और इलेक्ट्रिक गाड़ी की तरफ कदम बढ़ाना चाहते हैं, तो यह मॉडल आपकी उम्मीदों पर खरा उतर सकता है।






