T20 World Cup 2024 Prize Money :- T20 चैंपियन भारत के साथ साथ इन टीमों पर भी हुई करोड़ो रुपयों की बरसात !

A S
A S
4 Min Read

T20 World Cup Prize Money :- T20 चैंपियन भारत के साथ साथ इन टीमों पर भी हुई करोड़ो रुपयों की बरसात !

 

WhatsApp Channel Join Now

  T20 World Cup Prize Money :- T20 चैंपियन भारत के साथ साथ इन टीमों पर भी हुई करोड़ो रुपयों की बरसात !

 

T20 World Cup Prize Money :- T20 चैंपियन भारत के साथ साथ इन टीमों पर भी हुई करोड़ो रुपयों की बरसात !

 

2024 T20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हारने के बाद 17 साल बाद T20 ट्रॉफी अपने नाम की है और 11 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है। इस से पहले भारत ने अपनी आखरी आईसीसी ट्रॉफी 2013 में इंग्लैंड में इंग्लैंड को हरा कर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी और साल 2011 में भारत में हुए एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हरा कर 28 साल बाद एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप अपने नाम किया था।

2024 T20 विश्व कप में पहली बार दक्षिण अफ्रीका की टीम किसी भी आईसीसी विश्व कप मुकाबले के फाइनल में पहुंची थी। वही भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका में हुए पहले T20 विश्व कप को अपने नाम किया था और साल 2014 में श्रीलंका से फाइनल मुकाबले में हार का सामना किया था।

साल 2024 में हुए T20 क्रिकेट विश्व कप अमेरिका में खेला गया था। साल 2024 में खेला गया यह T20 क्रिकेट विश्व कप कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ है। इस विश्व कप में 20 टीमों ने भाग लिया था और इस साल के विश्व कप में अभी तक खेले गए सभी विश्व कप मुकाबलों से सबसे ज्यादा इनामी राशि रखी गई थी।

T20 World Cup Prize Money :- T20 चैंपियन भारत के साथ साथ इन टीमों पर भी हुई करोड़ो रुपयों की बरसात !

T20 WC 2024 Winner Prize Money

साल 2024 के T20 क्रिकेट विश्व कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम पर जमकर पैसों की बरसात हुई है। विश्व कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को प्राइस मनी के तौर पर 2.45 मिलियन डॉलर जो की भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 20.36 करोड़ रूपए मिलेंगे।

T20 World Cup Prize Money :- T20 चैंपियन भारत के साथ साथ इन टीमों पर भी हुई करोड़ो रुपयों की बरसात !

T20 WC 2024 Runner-up Prize Money

वही पहली बार किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम भले ही अपना कोई भी पहला आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा नहीं कर सकी पर इस विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत के हाथों हारने पर भी दक्षिण अफ्रीका की टीम पर भी जोरदार पैसों की बारिश हुई है। दक्षिण अफ्रीका की टीम को 2024 T20 रनर अप रहने पर 1.28 मिलियन डॉलर यानी 10.68 करोड़ रुपए के लगभग इनामी राशि मिलेगी।

 

T20 World Cup Prize Money :- T20 चैंपियन भारत के साथ साथ इन टीमों पर भी हुई करोड़ो रुपयों की बरसात !

T20 WC 2024 Total Prize Money

2024 T20 क्रिकेट विश्व कप की इनामी राशि की घोषणा टूर्नामेंट के शुरुवात में ही कर दी गई थी। इस विश्व कप में कुल 11.25 मिलियन डॉलर यानी 93.5 करोड़ रूपए की इनामी राशि रखी गई थी। यह 93.5 करोड़ रुपए की इनामी राशि अलग अलग टीमों के प्रदर्शन के हिसाब से बांटी गई है। इस विश्व कप में विजेता टीम भारत को 20.36 करोड़ रूपए की इनामी राशि हासिल हुई है।

वही दक्षिण अफ्रीका की रनर अप टीम के रूप में 10.64 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिलेगी। वही सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीम को 6.5 करोड़ रुपए मिलेंगे। सुपर 8 में जगह बनाने वाली टीमों को 3.19 करोड़ रुपए की धनराशि मिलेगी तो वहीं टूर्नामेंट में 9 से 12 स्थान पर रहने वाली टीम को 2.6 करोड़ रुपए और 13 से 20 नंबर पर रहने वाली टीम को 1.87 करोड़ रुपए मिलेंगे।


Share this Article
Leave a comment