Safest Car Under 10 Lakh in India 2025 :- नई कार खरीदते समय अक्सर लोग लुक्स, माइलेज और फीचर्स पर ज्यादा ध्यान देते हैं। लेकिन सच कहें तो, सबसे जरूरी चीज है सेफ्टी। आखिरकार कार सिर्फ हमें एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का साधन नहीं है, बल्कि हमारे परिवार और अपनों की सुरक्षा से भी जुड़ी होती है। अच्छी बात यह है कि अब भारत में कार कंपनियां सेफ्टी पर पहले से कहीं ज्यादा ध्यान दे रही हैं।
GST कटौती के बाद अब XUV3XO हुई और भी किफायती, जानिए किस वेरिएंट पर होगा कितना फायदा !
नतीजा यह है कि अब 10 लाख रुपये से कम कीमत में भी आपको ऐसी गाड़ियां मिल जाएंगी, जिन्हें Global NCAP या Bharat NCAP जैसे क्रैश टेस्ट में 4 या 5 स्टार रेटिंग मिली है।अगर आप भी नई कार खरीदने की सोच रहे हैं और आपके बजट में 10 लाख रुपये तक का विकल्प है, तो यहां हम आपके लिए कुछ ऐसी कारों की जानकारी लेकर आए हैं जो न सिर्फ किफायती हैं बल्कि सुरक्षा के मामले में भी टॉप क्लास हैं।
Tata Punch
टाटा मोटर्स की यह छोटी SUV मार्केट में आते ही हिट हो गई थी। Tata Punch को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। शुरुआती कीमत 5.49 लाख रुपये होने के कारण यह उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो सुरक्षित और बजट फ्रेंडली SUV लेना चाहते हैं।
Maruti Suzuki Dzire
भारतीय बाजार में धूम मचाने वाली Maruti Suzuki Dzire अब सिर्फ पॉपुलर नहीं, बल्कि सुरक्षित भी हो गई है। Global NCAP टेस्ट में इसे 5 स्टार रेटिंग मिली है। 6.25 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ यह उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है, जो सेडान खरीदना चाहते हैं।
Tata Altroz
Tata Altroz को Bharat NCAP टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है। इसका नया जेनरेशन मॉडल 6.30 लाख रुपये से शुरू होता है। यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो हैचबैक के साथ प्रीमियम टच और ज्यादा सुरक्षा चाहते हैं।
लॉन्च से पहले नए अपडेट के साथ नज़र आयी नई थार, मिलेंगे ये बेहतरीन फीचर्स !
Mahindra XUV 3XO
Mahindra XUV 3XO SUV को Bharat NCAP में 5 स्टार रेटिंग मिली है। 7.28 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर यह सब-4 मीटर SUV एक शानदार पैकेज है।
Tata Nexon
Tata Nexon का नाम लेते ही सुरक्षा की बात सबसे पहले आती है। यह भारत की पहली SUV है जिसे 5 स्टार रेटिंग मिली थी। इसका नया मॉडल भी Global NCAP से 5 स्टार प्राप्त कर चुका है। कीमत 7.32 लाख रुपये से शुरू होती है।
Nissan Magnite
Nissan की इस SUV को भी Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है। शुरुआती कीमत सिर्फ 5.61 लाख रुपये है। यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो बजट SUV चाहते हैं।
Maruti Suzuki Baleno
प्रीमियम लुक्स और मारुति की भरोसेमंद ब्रांडिंग के साथ बलेनो को Bharat NCAP में 4 स्टार रेटिंग मिली है। कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
Renault Kiger
रेनो काइगर को Global NCAP में 4 स्टार रेटिंग मिली है। इसकी शुरुआती कीमत 5.76 लाख रुपये है। यह SUV युवा ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर है।
Tata Tiago & Tata Tigor
अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है, तो टाटा की टियागो और टिगोर भी शानदार विकल्प हैं। दोनों कारों को Global NCAP में 4 स्टार रेटिंग मिली है। टियागो की कीमत 4.57 लाख रुपये और टिगोर की कीमत 5.49 लाख रुपये से शुरू होती है।
GST कटौती के बाद सस्ती हुई ये 70 कारें, कितना बचेगा पैसा देखिये पूरी लिस्ट !
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई कीमतें और सेफ्टी रेटिंग्स लिखे जाने तक की उपलब्ध जानकारी पर आधारित हैं। समय-समय पर कंपनियों और टेस्ट एजेंसियों द्वारा इसमें बदलाव हो सकते हैं। खरीदने से पहले हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या डीलरशिप से ताज़ा जानकारी जरूर लें।