RBI Recruitment 2026 :- अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अच्छी सैलरी, शानदार सुविधाएं और सुरक्षित करियर की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है। आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू हो चुकी है और 8 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय रहते आवेदन कर सकते हैं।
HSSC ने ग्रुप C के 4227 पदों पर निकाली भर्ती, जानिए जानिए आवेदन प्रक्रिया !
RBI Recruitment 2026
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 650 रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 346 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 58 पद, ओबीसी के लिए 99 पद, एसटी के लिए 37 पद और एससी वर्ग के लिए 110 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा एक्स सर्विसमैन के लिए 79 पद आरक्षित हैं, जबकि कुछ पद पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए सुरक्षित रखे गए हैं। आरबीआई जैसी प्रतिष्ठित संस्था में नौकरी मिलना न सिर्फ सम्मान की बात है बल्कि भविष्य की सुरक्षा की भी गारंटी देता है।

आवेदन शुल्क और जरूरी योग्यता
आवेदन करते समय सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों के लिए शुल्क 50 रुपये प्लस 18 प्रतिशत जीएसटी तय किया गया है।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए और जिस राज्य या क्षेत्र के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान भी जरूरी है।
933 पदों पर भर्ती के लिए UPSC ने जारी किया 2026 का नोटिफिकेशन, जल्द करें आवेदन !
आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष रखी गई है। उम्मीदवार की जन्मतिथि 2 फरवरी 1998 से 1 फरवरी 2006 के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। एससी और एसटी को पांच वर्ष, ओबीसी को तीन वर्ष और पीडब्ल्यूडी सामान्य वर्ग को दस वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
RBI Recruitment 2026 के तहत चयन तीन चरणों में होगा। सबसे पहले 11 अप्रैल 2026 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवार 7 जून 2026 को होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। अंतिम चरण में लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट लिया जाएगा।
प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इंग्लिश लैंग्वेज से 30 प्रश्न, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी से 35-35 प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक सेक्शन के लिए 20 मिनट का समय निर्धारित है और कुल परीक्षा अवधि 60 मिनट की होगी।

मुख्य परीक्षा में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग एबिलिटी, कंप्यूटर नॉलेज और जनरल अवेयरनेस शामिल हैं। हर सेक्शन में 40 प्रश्न होंगे और परीक्षा की कुल अवधि 135 मिनट होगी। दोनों परीक्षाओं में हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।
सैलरी और मिलने वाली सुविधाएं
नियुक्ति के बाद चयनित उम्मीदवारों को 29,000 रुपये प्रतिमाह बेसिक पे मिलेगा। विभिन्न भत्तों और सुविधाओं को जोड़कर वर्तमान में आरबीआई असिस्टेंट की कुल मासिक सैलरी लगभग 58,514 रुपये तक पहुंच जाती है। इसके साथ मेडिकल, हाउस रेंट अलाउंस और अन्य कई लाभ भी दिए जाते हैं, जो इस नौकरी को और आकर्षक बनाते हैं।






