Ram Mandir :- जानिए रामलला की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार के बारे मैं !
अयोध्या में राम मंदिर का बड़े ही भव्य तरीके से उद्घाटन समारोह हो चुका है। और राम मंदिर के उद्घाटन के साथ ही प्रभु श्री राम मंदिर के गर्भ गृह में विराज हो चुके हैं। 22 जनवरी 2024 का दिन इतिहास में दर्ज हो चुका है और 22 जनवरी को पूरी दुनिया ने राम मंदिर में राम लल्ला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखा।

अब सभी लोग अयोध्या जा कर प्रभु श्री राम के दर्शन कर सकते है। राम मंदिर के प्रभु श्री राम का स्वरूप विराज गया है वह बहुत ही सुंदर है और प्रभु राम के इस स्वरूप को देख कर सभी लोग उन की भक्ति में ही डूब गए है।
राम मंदिर में प्रभु श्री राम की मूर्ति देख कर सभी लोग अब यह भी जान ना चाहते है कि प्रभु राम की यह मूर्ति किस ने बनाई है आखिर किस कलाकार ने राम लल्ला का इतना सुंदर स्वरूप बनाया है।
https://www.instagram.com/p/Csc7ZbXqvTN/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
राम मंदिर में प्रभु श्री राम की मूर्ति बनाने वाले कलाकार की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के जरिए जो जानकारी मिल रही है उस के अनुसार कर्नाटक के रहने वाले प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगिराज जी ने प्रभु श्री राम जी की यह मूर्ति बनाई है। अरुण योगिराज जी जब राम लल्ला की यह मूर्ति बना रहे थे तो उस समय उन की आंख में चोट भी लग गई थी और अरुण योगिराज जी ने आंख की चोट की परवाह न करते हुए अपना मूर्ति बनाने का काम जारी रखा और प्रभु श्री राम जी की इतनी सुंदर मूर्ति बना दी।
https://www.instagram.com/p/Cp8HkviP-8p/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
अरुण योगिराज जी ने राम मंदिर के लिए राम लल्ला की मूर्ति बनाने से पहले भी कई प्रसिद्ध मूर्तियां बना चुके हैं। जगद्गुरु शंकराचार्य जी की मूर्ति भी अरुण योगिराज जी ने ही बनाई है जो की उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में स्थापित की गई है। राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर स्थापित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मूर्ति भी अरुण योगिराज जी ने ही बनाई है। मैसूर में स्थापित हनुमान जी की 21 फीट ऊंची मूर्ति को भी अरुण योगिराज जी ने ही बनाई है।
https://www.instagram.com/p/CdfrnmoLKSE/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
अरुण योगिराज जी ने बताया की उन के पिता जी भी बहुत अच्छे मूर्तिकार थे जो की बहुत सुंदर मूर्तियां बनाया करते थे। अरुण योगिराज जी जब एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे तो उन्होंने अपने पिता जी को एक मूर्ति बनते हुए देखा था और तब से अरुण योगिराज जी ने भी मूर्ति बनाने का निर्णय ले लिया।
और अब अरुण योगिराज जी अपने पिता से मूर्तिकारी सीख कर भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सब से लोकप्रिय मूर्तिकार बन चुके है l
https://www.instagram.com/p/Ci5Kbsjq3Ql/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
अरुण योगिराज जी ने बताया की जब उनको पता चला की उन की बनाई हुई मूर्ति राम मंदिर के लिए चुनी गई है तब से उन का पूरा परिवार खुशी से झूम उठा है। अरुण योगिराज जी ने बताया की आज पूरी दुनिया का सब से सौभाग्यशाली व्यक्ति मैं ही हूं जिस की मूर्तिकारी को पूरी दुनिया इतना प्यार दे रहे हैं।

22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन हो चुका है और 23 जनवरी 2024 से राम मंदिर सभी राम भक्तों के लिए खोला जा चुका है। अब आप सभी लोग अयोध्या में स्थित राम मंदिर में जा कर राम लल्ला के दर्शन कर सकते है।






