Oppo Reno 15 Series :- स्मार्टफोन खरीदते समय अगर आपके लिए लुक, फील और परफॉर्मेंस तीनों मायने रखते हैं, तो Oppo की नई Reno 15 सीरीज आपका ध्यान जरूर खींचेगी। Oppo ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि उसकी नई Oppo Reno 15 Series 6 जनवरी को भारत में लॉन्च होने वाली है। खास बात यह है कि इस बार कंपनी सिर्फ बड़े और पावरफुल फोन तक सीमित नहीं रही, बल्कि पहली बार एक कॉम्पैक्ट लेकिन प्रीमियम फोन भी पेश कर रही है। यही वजह है कि यह सीरीज लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ चुकी है।
सस्ता नहीं सब से अच्छा,10,000 से कम के ये 5G फोन देखकर चौंक जाएंगे !
Oppo Reno 15 Pro Mini
Oppo Reno 15 Series में तीन स्मार्टफोन शामिल होंगे, जिनमें Reno 15, Reno 15 Pro और बिल्कुल नया Reno 15 Pro Mini शामिल है। कंपनी ने साफ तौर पर कहा है कि भारत में छोटे और हाथ में आसानी से फिट होने वाले फोन की डिमांड तेजी से बढ़ रही है, इसी को ध्यान में रखते हुए Pro Mini मॉडल को लाया जा रहा है। Reno 15 Pro Mini में 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें बेहद पतले बेजल दिए गए हैं। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.35 प्रतिशत होगा, जो इसे देखने में काफी प्रीमियम बनाता है। फोन का वजन करीब 187 ग्राम और मोटाई 7.99mm बताई गई है, यानी यह हल्का भी होगा और पकड़ने में भी आरामदायक।
Oppo Reno 15 Series Design
Oppo हमेशा से अपने स्मार्टफोन्स के डिजाइन पर खास ध्यान देता आया है और Reno 15 Series भी इसका अपवाद नहीं है। Reno 15 Pro की मोटाई करीब 7.65mm होगी और इसका वजन लगभग 205 ग्राम रहने वाला है। वहीं स्टैंडर्ड Reno 15 का वजन करीब 197 ग्राम होगा, जिसकी मोटाई कलर वेरिएंट के हिसाब से थोड़ी अलग हो सकती है। Oppo Reno 15 में एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जो फोन को मजबूती के साथ-साथ एक प्रीमियम फील भी देता है। पूरी सीरीज IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगी, जिससे यह फोन धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देंगे। रोजमर्रा के इस्तेमाल में यह फीचर काफी भरोसेमंद साबित हो सकता है।
Snapdragon 8s Gen 4 के साथ OnePlus ला रहा है सबसे खतरनाक मिड-रेंज फोन, जानिए फीचर्स !
Oppo Reno 15 Series Display
डिस्प्ले की बात करें तो Oppo Reno 15 Pro में 6.78 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें सिर्फ 1.15mm के पतले बेजल दिए गए हैं। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 95.5 प्रतिशत तक जाता है, जिससे वीडियो देखने और गेम खेलने का अनुभव काफी इमर्सिव होगा। इसके साथ Corning Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन भी दी गई है। वहीं Oppo Reno 15 में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.4 प्रतिशत रहेगा। तीनों फोन Full HD+ रेजॉलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएंगे, जिससे स्क्रॉलिंग और विजुअल एक्सपीरियंस स्मूद और आंखों को पसंद आने वाला होगा।
Oppo Reno 15 Series Color Option
Oppo Reno 15 Series के लिए Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जिससे यह साफ हो गया है कि भारत में इन फोन्स की ऑनलाइन बिक्री Flipkart के जरिए होगी। कंपनी ने कलर ऑप्शन भी कन्फर्म कर दिए हैं। Oppo Reno 15 को Glacier White, Twilight Blue और Aurora Blue जैसे आकर्षक रंगों के साथ 6 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जायेगा।
Oppo Reno 15 Series उन यूजर्स को खास तौर पर पसंद आ सकती है जो प्रीमियम डिजाइन, दमदार डिस्प्ले और भरोसेमंद बिल्ड क्वालिटी चाहते हैं। खासकर Reno 15 Pro Mini उन लोगों के लिए एक नया और दिलचस्प विकल्प बन सकता है, जो छोटे फोन पसंद करते हैं लेकिन फीचर्स के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते।






