IPL :- इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी का आईपीएल रिकॉर्ड !
ऑस्ट्रेलिया के 2023 विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस आईपीएल के इतिहास के अब तक के सब से महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को 20.5 करोड़ की बोली लगा कर खरीद लिया है। इस से पहले पीछे साल को बोली में पंजाब किंग्स ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को 18.5 करोड़ में खरीदा था। 18.5 करोड़ में सैम करन के बाद ऑस्ट्रिया के कप्तान पैट कमिंस अब तक के आईपीएल इतिहास के सब से महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
पैट कमिंस पर पहले चेनई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खरीदने के लिए बोली लग रही थी फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी पैट कमिंस पर बोली लगाने लगी और देखते ही देखते सन राइजर्स हैदराबाद भी बोली लगाने लग गई। फिर चेनई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने बोली से अपने हाथ पीछे कर दिए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सन राइजर्स हैदराबाद पैट कमिंस को अपनी टीम में लेने के लिए अंत में सन राइजर्स हैदराबाद ने बाजी मार कर पैट कमिंस को अपने नाम किया।
ऑस्ट्रेलिया के विश्व विजेता कप्तान इस से पहले आईपीएल में दिल्ली कैपिटल और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पैट कमिंस को आईपीएल 2020 की नीलामी में 15.5 करोड़ में खरीदा था।
https://www.youtube.com/watch?v=U-9OPEYiJr8
2022 में आईपीएल के एक मैच में पैट कमिंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए 14 गेंदों पर रिकॉर्ड अर्धशतक बनाया था।
पैट कमिंस ने अब तक अपने आईपीएल करियर के 42 मैचों में 8.54 की इकोनॉमी ने 45 विकेट लिए है और साथ ही 359 रन भी बनाए हैं।
कमिंस ने इसी साल जून में ऑस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जिताया था। इसी के बाद एशेज सीरीज और फिर भारत में हुए एक दिवसीय विश्व जीता है।