Honda SP 125 :- प्रीमियम फीचर्स और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुई नई SP 125, जानिए कीमत।
Honda SP 125 :- प्रीमियम फीचर्स और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुई नई SP 125, जानिए कीमत।
दुनिया की सब से बड़ी टू व्हीलर निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकल ने एक लंबे इंतजार के बाद भारत में 125cc सेगमेंट की मोटरसाइकिल Honda SP 125 का अपडेटेड मॉडल को लॉन्च कर दिया है। Honda SP 125 को कंपनी ने OBD2B नियमों के तहत अपडेट कर के इस मोटरसाइकल में कई नए फीचर्स को शामिल किया है। होंडा मोटरसाइकिल ने अपनी इस 125cc मोटरसाइकिल के दो वेरिएंट को लॉन्च किया है जिस में एक वेरिएंट जो कि डिस्क ब्रेक के साथ आएगा तो वहीं दूसरा वेरिएंट ड्रम ब्रेक के साथ लॉन्च किया है।
Honda SP 125 Features
Honda SP 125 में फीचर्स की बात करें तो इस मोटरसाइकिल में कंपनी ने 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले दिया हुआ है जिस से आप अपने स्मार्टफोन को भी इस मोटरसाइकिल के साथ कनेक्ट कर सकते है और टर्न बाय टर्न नेविगेशन, वॉयस असिस्ट के साथ साथ यूएसबी टाइप सी चार्जों पोर्ट भी इस मोटरसाइकिल में दिया हुआ है। इस के अलावा इस मोटरसाइकिल में हैडलाइट और टेल लाइट LED सेटअप के साथ आती है। और साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ, कंबाइंड ब्रेक सिस्टम, साइलेंट स्टारर के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण फीचर्स को भी कंपनी ने इस मोटरसाइकिल में शामिल किया है।
श्रेणी (Category) | विवरण (Details) |
---|---|
बॉडी डाइमेंशन्स (Body Dimensions) | |
लंबाई | 2020 मिमी |
चौड़ाई | 785 मिमी |
ऊंचाई | 1103 मिमी |
व्हीलबेस | 1285 मिमी |
ग्राउंड क्लीयरेंस | 160 मिमी |
वजन (कर्ब वेट) | 116 किलोग्राम |
सीट की ऊंचाई | 790 मिमी |
फ्यूल टैंक क्षमता | 11.2 लीटर |
इंजन (Engine) | |
प्रकार | 4-स्ट्रोक, एसआई इंजन |
विस्थापन | 123.94 सीसी |
अधिकतम पावर | 8 किलोवाट @ 7500 आरपीएम |
अधिकतम टॉर्क | 10.9 एनएम @ 6000 आरपीएम |
फ्यूल सिस्टम | पीजीएम-एफआई |
बोर × स्ट्रोक | 50.0 × 63.1 मिमी |
कंप्रेशन रेशियो | 10.0:1 |
स्टार्टिंग मेथड | सेल्फ/किक |
गियर ट्रांसमिशन (Transmission) | |
क्लच प्रकार | मल्टीप्लेट वेट क्लच |
गियर की संख्या | 5 गियर |
टायर और ब्रेक्स (Tyres & Brakes) | |
फ्रंट टायर साइज और प्रकार | 80/100-18 M/C 47P, ट्यूबलेस |
रियर टायर साइज और प्रकार | 100/80-18 M/C 53P, ट्यूबलेस |
फ्रंट ब्रेक प्रकार और साइज | डिस्क 240 मिमी, ड्रम 130 मिमी |
रियर ब्रेक प्रकार और साइज | ड्रम 130 मिमी |
फ्रेम और सस्पेंशन (Frame & Suspension) | |
फ्रेम प्रकार | डायमंड टाइप |
फ्रंट सस्पेंशन | टेलीस्कोपिक |
रियर सस्पेंशन | हाइड्रोलिक टाइप |
इलेक्ट्रिकल्स (Electricals) | |
बैटरी | 12V, 4.0Ah |
हेडलाइट | एलईडी, डीसी |
Honda SP 125 Engine
Honda SP 125 में 125cc का 5 स्पीड गियरबॉक्स वाला सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है जो कि 10.87PS की मैक्स पावर और 10.9NM का टॉर्क प्रदान करता है। नई अपडेटेड Honda SP 125 में 11.2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और माइलेज बढ़ाने के लिए इस मोटरसाइकिल में आइडल इंजन स्टार्ट स्टॉप टेक्नोलॉजी भी दी हुई है।
Honda SP 125 Price
नई Honda SP 125 में पांच आकर्षक कलर ऑप्शन दिया हुआ है जिस में पर्ल ब्लैक, मैट एक्सिस मैटेलिक ग्रे, पर्ल सायरन ब्लू, इंपीरियल रेड मैटेलिक, और ग्रेट मार्वल ब्लू जैसे कलर शामिल हैं। नई Honda SP 125 की कीमत की बात करें तो इस मोटरसाइकिल का ड्रम ब्रेक वाले वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत कंपनी ने 91,771 रुपए रखी हुई है तो वहीं डिस्क ब्रेक वाले वेरिएंट की कीमत 1,00,284 रुपए रखी हुई है।