Honda Cars India :- त्योहारों का मौसम शुरू होते ही ग्राहकों के लिए खुशखबरी आ गई है। Honda Cars India Ltd. (HCIL) ने अपने पूरे मॉडल लाइनअप की कीमतों में बड़ी कटौती की है। GST Reforms 2025 के बाद कंपनी ने तुरंत नई कीमतों की घोषणा की है, ताकि ग्राहक कम टैक्स का पूरा फायदा उठा सकें। यह कदम न सिर्फ कीमतों को आकर्षक बनाता है, बल्कि ग्राहकों को इस फेस्टिव सीजन पर Honda की गाड़ियों का मालिक बनने का बेहतरीन मौका भी देता है।
Honda Amaze
Honda Amaze ग्राहकों की हमेशा से पसंदीदा कॉम्पैक्ट सेडान रही है। अब इसकी पूरी रेंज 10 लाख रुपये से नीचे आ गई है। 2nd Gen Amaze की कीमतों में 65,100 रुपये से 72,800 रुपये तक की कटौती हुई है। वहीं, 3rd Gen Amaze पर ग्राहकों को 69,100 रुपये से लेकर 1.20 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है। नई कीमतें अब 7.40 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये के बीच हैं।
Honda Amaze Price (Ex-Showroom Delhi)
मॉडल | वेरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | कीमत में अंतर |
---|---|---|---|---|
Amaze 2nd Gen | S MT | ₹7,62,800 | ₹6,97,700 | -₹65,100 |
Amaze 2nd Gen | S CVT | ₹8,09,900 | ₹7,40,800 | -₹69,100 |
Amaze 2nd Gen | V MT | ₹8,52,600 | ₹7,79,800 | -₹72,800 |
Amaze 3rd Gen | V CVT | ₹9,34,900 | ₹8,55,100 | -₹79,800 |
Amaze 3rd Gen | VX MT | ₹9,19,900 | ₹8,41,400 | -₹78,500 |
Amaze 3rd Gen | VX CVT | ₹9,99,900 | ₹9,14,600 | -₹85,300 |
Amaze 3rd Gen | ZX MT | ₹11,19,900 | ₹9,99,900 | -₹1,20,000 |
Amaze 3rd Gen | ZX CVT | ₹9,99,900 | ₹9,14,600 | -₹85,300 |
Honda Elevate
Honda Elevate की नई कीमतें भी ग्राहकों को खुश कर देंगी। अब यह SUV 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके अलग-अलग वेरिएंट पर 42,800 रुपये से 91,100 रुपये तक की कमी की गई है। स्टाइलिश डिज़ाइन, बड़ा केबिन और एडवांस फीचर्स के साथ अब Elevate और भी किफायती विकल्प बन गई है।
Honda Elevate Price (Ex-Showroom Delhi)
मॉडल | वेरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | कीमत में अंतर |
---|---|---|---|---|
Elevate | SV MT | ₹11,91,000 | ₹10,99,900 | -₹91,100 |
Elevate | V MT | ₹12,39,000 | ₹11,96,200 | -₹42,800 |
Elevate | V CVT | ₹13,59,000 | ₹13,12,100 | -₹46,900 |
Elevate | VX MT | ₹14,10,000 | ₹13,61,300 | -₹48,700 |
Elevate | VX CVT | ₹15,30,000 | ₹14,77,200 | -₹52,800 |
Elevate | ZX MT | ₹15,41,000 | ₹14,87,800 | -₹53,200 |
Elevate | ZX MT Black Edition | ₹15,51,000 | ₹14,97,500 | -₹53,500 |
Elevate | ZX MT Ivory | ₹15,51,000 | ₹14,97,500 | -₹53,500 |
Elevate | ZX CVT | ₹16,63,000 | ₹16,05,600 | -₹57,400 |
Elevate | ZX CVT Black Edition | ₹16,73,000 | ₹16,15,300 | -₹57,700 |
Elevate | ZX CVT Ivory | ₹16,73,000 | ₹16,15,300 | -₹57,700 |
Elevate | ZX CVT Dual Tone | ₹16,83,000 | ₹16,24,900 | -₹58,100 |
Elevate | ZX CVT Dual Tone Ivory | ₹16,93,000 | ₹16,34,600 | -₹58,400 |
GST कटौती के बाद सस्ती हुई ये 70 कारें, कितना बचेगा पैसा देखिये पूरी लिस्ट !
Honda City
Honda City, जो भारतीय ग्राहकों की प्रीमियम पसंद रही है, उस पर भी अच्छी-खासी कटौती की गई है। अब इसकी शुरुआती कीमत 11.95 लाख रुपये से शुरू होती है। अलग-अलग वेरिएंट पर 41,790 रुपये से लेकर 57,500 रुपये तक की कमी की गई है। अपनी दमदार परफॉर्मेंस और फीचर्स के साथ City अब पहले से ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित हो रही है।
Honda City Price (Ex-Showroom Delhi)
मॉडल | वेरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | कीमत में अंतर |
---|---|---|---|---|
City | SV MT | ₹12,38,000 | ₹11,95,300 | -₹42,700 |
City | V MT | ₹13,14,900 | ₹12,69,500 | -₹45,400 |
City | V CVT | ₹14,39,900 | ₹13,90,200 | -₹49,700 |
City | VX MT | ₹14,21,900 | ₹13,72,800 | -₹49,100 |
City | VX CVT | ₹15,46,900 | ₹14,93,500 | -₹53,400 |
City | ZX MT | ₹15,39,900 | ₹14,86,800 | -₹53,100 |
City | ZX CVT | ₹16,64,900 | ₹16,07,400 | -₹57,500 |
City | Sports CVT | ₹14,88,900 | ₹14,37,500 | -₹51,400 |
City e:HEV | Hybrid | ₹19,89,990 | ₹19,48,200 | -₹41,790 |
डिस्क्लेमर :- इस लेख में दी गई सभी कीमतें Ex-Showroom Delhi की हैं। अलग-अलग राज्यों में टैक्स और अन्य चार्ज के आधार पर कीमतें अलग हो सकती हैं।