Gold And Silver Rate :- सुबह की चाय के साथ अगर आपने आज Gold & Silver Rate देखे होंगे तो दिल थोड़ा तेज जरूर धड़का होगा। वजह साफ है। कीमती धातुओं की चमक लगातार बढ़ती जा रही है और मंगलवार को भी बाजार ने निवेशकों को चौंका दिया। एक दिन की हल्की स्थिरता के बाद अब फिर से तेजी लौट आई है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक, लगभग हर बड़े शहर में Gold & Silver महंगे हो गए हैं।
आज क्यों चमका सोना और चांदी?
आज दिल्ली में Gold Rate प्रति ग्राम 10 रुपये बढ़े हैं, वहीं चांदी ने तो दो दिनों में ही लंबी छलांग लगा दी है। सिर्फ 48 घंटों में एक किलो चांदी करीब 5100 रुपये महंगी हो चुकी है। इस वक्त 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 1,37,605 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 2,13,900 रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है। ये आंकड़े साफ बताते हैं कि निवेशकों का रुझान एक बार फिर सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ रहा है।
![]()
टॉप शहरों में सोने के ताजा भाव
| शहर | 24 कैरेट | 22 कैरेट | 18 कैरेट |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,37,605 | ₹1,24,960 | ₹1,02,270 |
| मुंबई | ₹1,36,160 | ₹1,24,810 | ₹1,02,120 |
| कोलकाता | ₹1,36,160 | ₹1,24,810 | ₹1,02,120 |
| चेन्नई | ₹1,37,140 | ₹1,25,710 | ₹1,04,910 |
| बेंगलुरु | ₹1,36,160 | ₹1,24,810 | ₹1,02,120 |
| लखनऊ | ₹1,36,310 | ₹1,24,960 | ₹1,02,270 |
| हैदराबाद | ₹1,36,160 | ₹1,24,960 | ₹1,02,270 |
| पटना | ₹1,36,210 | ₹1,24,860 | ₹1,02,170 |
| अहमदाबाद | ₹1,36,210 | ₹1,24,860 | ₹1,02,170 |
| जयपुर | ₹1,36,310 | ₹1,24,960 | ₹1,02,270 |
FIIs ने खरीदे करोड़ों शेयर कीमत 1 रुपये से भी कम, क्या अब बनेगा गेमचेंजर?
चांदी ने दिखाई ज्यादा रफ्तार
अगर सोने की चाल मजबूत है, तो चांदी उससे भी तेज दौड़ रही है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे बड़े शहरों में आज चांदी 2,23,000 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है। खास बात ये है कि सिर्फ एक दिन में इसके भाव 100 रुपये बढ़े हैं, जबकि चेन्नई में चांदी और ज्यादा महंगी होकर 2,31,100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। बाजार में करीब 4 हजार रुपये की तेजी ने साफ संकेत दे दिए हैं कि चांदी भी निवेशकों की पहली पसंद बनती जा रही है।

टॉप शहरों में चांदी के ताजा भाव
| शहर | 10 ग्राम | 100 ग्राम | 1 किलोग्राम |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,230 | ₹22,300 | ₹2,23,000 |
| मुंबई | ₹2,230 | ₹22,300 | ₹2,23,000 |
| कोलकाता | ₹2,230 | ₹22,300 | ₹2,23,000 |
| चेन्नई | ₹2,311 | ₹23,110 | ₹2,31,100 |
| लखनऊ | ₹2,230 | ₹22,300 | ₹2,23,000 |
| जयपुर | ₹2,230 | ₹22,300 | ₹2,23,000 |
| पटना | ₹2,230 | ₹22,300 | ₹2,23,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,230 | ₹22,300 | ₹2,23,000 |
| मेरठ | ₹2,230 | ₹22,300 | ₹2,23,000 |
| लुधियाना | ₹2,230 | ₹22,300 | ₹2,23,000 |
अब सवाल वही है जो हर निवेशक के मन में चल रहा है कि आखिर सोना कहां तक जाएगा। इस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के दिग्गज मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट एड यार्डेनी का मानना है कि आने वाले वर्षों में सोने की कीमतें और ऊपर जा सकती हैं। उनके अनुसार, साल 2029 तक गोल्ड अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। अगर यही रफ्तार भारतीय बाजार में दिखी, तो सोना करीब 127 प्रतिशत की तेजी के साथ 3 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है।
इसका सीधा मतलब है कि जो निवेशक आज गोल्ड में भरोसा दिखा रहे हैं, उन्हें आने वाले समय में शानदार रिटर्न देखने को मिल सकता है। यही वजह है कि बाजार में हलचल के बावजूद सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ने का नाम नहीं ले रही।
Disclaimer :- यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। सोने और चांदी में निवेश करने से पहले किसी प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। कीमतें बाजार के अनुसार बदल सकती हैं।






