Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 8 :- बॉलीवुड में कभी-कभी ऐसी फिल्में आती हैं जो सिर्फ हिट नहीं होतीं, बल्कि इतिहास लिख देती हैं. इस समय वही काम कर रही है Dhurandhar 2. थिएटर में बैठे दर्शकों का जोश, सोशल मीडिया पर चर्चा और बॉक्स ऑफिस पर लगातार टूटते रिकॉर्ड… सब कुछ इस फिल्म को एक अलग ही स्तर पर ले जा चुका है. Ranveer Singh की यह फिल्म अब सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ट्रेंड बन चुकी है.
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 8
फिल्म की रफ्तार देखकर ऐसा लग रहा है जैसे इसे रोकना किसी के बस की बात ही नहीं है. पहले ही हफ्ते में 624.47 करोड़ की शानदार कमाई करने के बाद, 8वें दिन भी इसने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 8वें दिन लगभग 49.70 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 674.17 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. यह आंकड़ा खुद में इस बात का सबूत है कि दर्शक इस स्पाई थ्रिलर को कितना पसंद कर रहे हैं.

हर दिन बन रहा है नया रिकॉर्ड
डायरेक्टर Aditya Dhar की इस फिल्म ने रिलीज के बाद से एक भी दिन ऐसा नहीं जाने दिया जब कोई नया रिकॉर्ड न बना हो. महज 8 दिनों में ही यह फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फिल्मों की लिस्ट में छठे स्थान पर पहुंच चुकी है. इतना ही नहीं, इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. Stree 2 के 627 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पार करने के बाद इसने Kalki 2898 AD और Jawan जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं.
क्रिकेटर बनने के सपने से लेकर धुरंधर बनाने का सफर तक, जानिए आदित्य धर की नेट वर्थ !
अब नजर ‘RRR’ के बड़े रिकॉर्ड पर
अब इस फिल्म का अगला लक्ष्य है RRR का 782.20 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड. जिस स्पीड से ‘Dhurandhar 2’ आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा भी टूट सकता है.

क्या पहले पार्ट को भी पीछे छोड़ पाएगी फिल्म?
दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म से आगे अभी सिर्फ इसका पहला पार्ट ‘धुरंधर’ ही है, जिसने भारत में 895 करोड़ की कमाई की थी. जिस तरह से ‘धुरंधर 2’ का ट्रेंड बना हुआ है, उससे उम्मीद की जा रही है कि तीसरे वीकेंड तक यह अपने ही रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकती है. यह फिल्म सिर्फ कमाई के मामले में ही नहीं, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी जगह बना चुकी है. यही वजह है कि हर दिन इसकी कमाई में दम नजर आ रहा है.
Disclaimer :- यह आंकड़े शुरुआती रिपोर्ट्स और मीडिया स्रोतों पर आधारित हैं. वास्तविक कलेक्शन में बदलाव संभव है.






