Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 7 :- सिनेमा हॉल के बाहर लगी लंबी कतारें और हर शो में गूंजती तालियां… यही हाल है धुरंधर: द रिवेंज का। रिलीज के पहले दिन से ही इस फिल्म ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर तूफान खड़ा किया है, उसने दर्शकों के साथ-साथ इंडस्ट्री को भी हैरान कर दिया है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसा क्रेज बन चुकी है जो हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है।
बॉक्स ऑफिस सुनामी के बाद अब हॉटस्टार पर इस दिन से देखिये ‘Dhurandhar 2’ !
Table of Contents
ToggleDhurandhar 2 Box Office Collection Day 7
अगर कमाई की बात करें तो Dhurandhar The Revenge का सफर शुरुआत से ही धमाकेदार रहा है। 43 करोड़ के पेड प्रीव्यू और 102.55 करोड़ की ओपनिंग के बाद फिल्म ने दूसरे दिन 80.72 करोड़, तीसरे दिन 113 करोड़ और चौथे दिन 114 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। इसके बाद भी रफ्तार कम नहीं हुई और पांचवें दिन 65 करोड़, छठे दिन 56.60 करोड़ की कमाई दर्ज की गई।
अब सातवें दिन यानी बुधवार को फिल्म ने लगभग 47.70 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 623.42 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 744.58 करोड़ रुपये हो गया है। यह आंकड़े साफ बताते हैं कि फिल्म का जादू अभी भी बरकरार है।
![]()
रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है ‘Dhurandhar 2’
जिस तरह धुDhurandhar The Revenge हर दिन नई ऊंचाइयों को छू रही है, वह इसे खास बनाता है। इस फिल्म ने न सिर्फ शानदार ओपनिंग दी, बल्कि वीकडेज में भी जबरदस्त पकड़ बनाए रखी है। लगातार सात दिनों तक 50 करोड़ के आसपास की कमाई करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इतना ही नहीं, फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तेजी से आगे बढ़ते हुए अब यह इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्मों में अपनी जगह बना रही है। दर्शकों का प्यार और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ इसे लगातार मजबूती दे रहा है।
क्रिकेटर बनने के सपने से लेकर धुरंधर बनाने का सफर तक, जानिए आदित्य धर की नेट वर्थ !
इन बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
बॉक्स ऑफिस पर Dhurandhar The Revenge ने कई सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इसमें गदर 2, पठान और एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, फिल्म ने 600 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए छावा के कुल कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। अब इसका अगला लक्ष्य स्त्री 2 के कलेक्शन को पार करना है। जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखकर यह लक्ष्य भी ज्यादा दूर नहीं लगता।

Dhurandhar The Revenge Star cast
19 मार्च को रिलीज हुई इस स्पाई थ्रिलर ने पहले पार्ट की सफलता को और आगे बढ़ाया है। पहले पार्ट ने जहां 1300 करोड़ की कमाई की थी, वहीं दूसरा पार्ट उससे भी आगे जाने की तैयारी में है।
Disclaimer :- यह बॉक्स ऑफिस आंकड़े विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और शुरुआती ट्रेंड्स पर आधारित हैं। वास्तविक कलेक्शन में थोड़ा बदलाव संभव है।






