भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान 3 को 2:35 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लांच कर दिया है, चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर पहुंचने की संभावित तिथि 23 अगस्त है चंद्रयान 3 अपनी चालीस दिनों की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा, इस बार ऑर्बिटर को चंद्रयान के साथ नहीं भेजा जा रहा है क्योकि जो ऑर्बिटर चंद्रयान 2 के साथ भेजा गया था वह अभी भी काम कर रहा है,
चंद्रयान 3 की सुरुवाती रफ़्तार 1627 किमी प्रति घंटे की होगी और बाद में आसमान में 62 किमी की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद चंद्रयान की रफ़्तार 7000 किमी प्रति घंटे की हो जाएगी बाद में अलग अलग दूरी करने तय करने के बाद चंद्रयान की रफ़्तार भी अलग अलग होगी और इसकी रफ़्तार 36968 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार तक पहुंच जाएगी !