अक्षय खन्ना की ये 5 ‘मस्ट वॉच’ फिल्में जिसमे दिखता है उनका असली जलवा !

By: A S

On: Tuesday, December 23, 2025 7:06 PM

Akshaye Khanna 5 Best Movies :- अक्षय खन्ना की ये 5 'मस्ट वॉच' फिल्में जिसमे दिखता है उनका असली जलवा !
Google News
Follow Us

Akshaye Khanna 5 Best Movies :- बॉलीवुड में चमक-दमक, शोर और लगातार सुर्खियों में बने रहना आम बात है, लेकिन कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जो बिना ज्यादा बोले अपनी मौजूदगी दर्ज करा देते हैं. Akshaye Khanna उन्हीं में से एक हैं. उनकी एक्टिंग में न ओवरडोज ड्रामा होता है, न बनावटीपन. उनकी आंखें, उनका ठहराव और उनकी खामोशी ही दर्शकों से सीधा कनेक्शन बना लेती है. आज जब वो ‘Chhaava’ और ‘Dhurandhar’ जैसी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं, तो यह सही मौका है उनकी उन फिल्मों पर नजर डालने का, जो साबित करती हैं कि अक्षय खन्ना क्यों एक अलग लीग के अभिनेता हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

2026 में AKSHAYE KHANNA की ये 5 धुरंधर फिल्में मचाएंगी धमाल !

Dhurandhar

साल 2025 की सबसे चर्चित और बड़ी फिल्मों में गिनी जा रही ‘Dhurandhar’ में Akshaye Khanna का किरदार पूरी तरह सस्पेंस और रहस्य से भरा हुआ है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर भारत की खुफिया एजेंसी रॉ और कराची के अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के इर्द-गिर्द घूमती है. Ranveer Singh, Sanjay Dutt R. Madhvan जैसे सितारों के बीच भी Akshaye Khanna अपनी शांत लेकिन असरदार मौजूदगी से अलग नजर आते हैं. उनका किरदार बोलता कम है, लेकिन हर सीन में अपनी छाप छोड़ जाता है.

Akshaye Khanna 5 Best Movies :- अक्षय खन्ना की ये 5 'मस्ट वॉच' फिल्में जिसमे दिखता है उनका असली जलवा !

Chhaava

‘Chhaava’ में अक्षय खन्ना ने मुगल बादशाह औरंगजेब का रोल निभाया है. जहां फिल्म में Vicky Kaushal की ऊर्जा और आक्रामकता दिखाई देती है, वहीं Akshaye Khanna ने बिल्कुल उलट रास्ता चुना. उनका औरंगजेब शांत है, गंभीर है और भीतर से खतरनाक. बिना ऊंची आवाज और बिना गुस्से के, उन्होंने यह दिखा दिया कि सत्ता और खौफ सिर्फ शब्दों से नहीं, मौजूदगी से भी पैदा किया जा सकता है.

Akshaye Khanna 5 Best Movies :- अक्षय खन्ना की ये 5 'मस्ट वॉच' फिल्में जिसमे दिखता है उनका असली जलवा !

यह फिल्म Akshaye Khanna के करियर का सबसे संवेदनशील अध्याय मानी जाती है. महात्मा गांधी के बेटे हरीलाल गांधी के किरदार में उन्होंने टूटन, संघर्ष और असफलता को बेहद सच्चाई से जिया है. पिता और बेटे के बीच का भावनात्मक टकराव, पहचान की तलाश और भीतर की पीड़ा को अक्षय ने इस तरह निभाया कि दर्शक खुद को उस दर्द से जोड़ पाते हैं. यह फिल्म उनकी अभिनय क्षमता की गहराई को साफ दिखाती है.
Akshaye Khanna 5 Best Movies :- अक्षय खन्ना की ये 5 'मस्ट वॉच' फिल्में जिसमे दिखता है उनका असली जलवा !

यूट्यूब से बिग बॉस तक का सफर जानें कैसे बने करोड़ों के मालिक बने 24 साल के मृदुल तिवारी !

Taal

‘Taal’ में Akshaye Khanna का रोमांटिक और मासूम रूप देखने को मिला था. एक शांत स्वभाव के म्यूजिशियन के रूप में उन्होंने प्यार, त्याग और सादगी को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा. फिल्म के यादगार गानों के साथ उनकी सहज एक्टिंग आज भी लोगों के दिल में बसी हुई है. यह फिल्म बताती है कि Akshaye Khanna सिर्फ गंभीर किरदारों तक सीमित नहीं हैं.

Akshaye Khanna 5 Best Movies :- अक्षय खन्ना की ये 5 'मस्ट वॉच' फिल्में जिसमे दिखता है उनका असली जलवा !

Section 375

‘Section 375’ में Akshaye Khanna ने एक वकील का किरदार निभाया, जो दिखने में साधारण है लेकिन दिमाग से बेहद तेज. कोर्टरूम ड्रामा में उन्होंने बिना ओवरएक्टिंग और बिना भावुकता के सिर्फ अपने तर्कों से फिल्म को मजबूत बनाया. यह रोल साबित करता है कि Akshaye Khanna भारी डायलॉग्स को भी कितनी सफाई और असर के साथ निभा सकते हैं, बिना किसी अतिरिक्त ड्रामे के. Akshaye Khanna उन कलाकारों में से हैं जो ट्रेंड के पीछे नहीं भागते, बल्कि अपनी शर्तों पर काम करते हैं. उनकी फिल्में कम हो सकती हैं, लेकिन हर किरदार यादगार होता है. शायद यही वजह है कि उनकी खामोशी भी दर्शकों को बहुत कुछ कह जाती है.

Akshaye Khanna 5 Best Movies :- अक्षय खन्ना की ये 5 'मस्ट वॉच' फिल्में जिसमे दिखता है उनका असली जलवा !


A S

S Singh is the founder and chief editor of Samachar Samiksha, a trusted platform delivering the latest news and trending stories with accuracy, clarity, and an engaging style. With a passion for credible journalism and a knack for simplifying complex topics, Subodh ensures every article resonates with readers while maintaining factual integrity. Through Samachar Samiksha, he strives to keep audiences informed, inspired, and connected to what matters most.
For Feedback - @samacharsamiksha.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment