Maruti Suzuki Brezza Facelift 2026 :- भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की तस्वीर बदलने वाली Maruti Suzuki Brezza एक बार फिर चर्चाओं में है। करीब दस साल पहले लॉन्च हुई इस SUV ने जिस तरह भारतीय बाजार में अपनी पकड़ बनाई थी, अब उसी ब्रेजा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान दिखाई दिए नए मॉडल ने संकेत दे दिए हैं कि कंपनी इस बार ग्राहकों की सबसे बड़ी शिकायत दूर करने जा रही है। दरअसल नई स्पाई तस्वीरों में Brezza के नीचे CNG टैंक दिखाई दिया है। यही बदलाव इस SUV को पहले से कहीं ज्यादा फैमिली फ्रेंडली और प्रैक्टिकल बना सकता है।
अप्रैल में भी डिजायर का जलवा बरकरार, देखें सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारें !
Maruti Suzuki Brezza Facelift 2026 Design
नई Brezza का ओवरऑल डिजाइन बहुत ज्यादा बदलने वाला नहीं है। कंपनी हल्के कॉस्मेटिक अपडेट्स के साथ इसे फ्रेश लुक देने की तैयारी कर रही है। इसमें नए अलॉय व्हील्स, बदली हुई बॉडी क्लैडिंग और अपडेटेड लाइटिंग देखने को मिल सकती है। SUV की लंबाई 3995 mm, चौड़ाई 1790 mm और ऊंचाई 1685 mm रहने की उम्मीद है। वहीं 198 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस भारतीय सड़कों के हिसाब से इसे मजबूत विकल्प बनाए रखेगा।

Maruti Suzuki Brezza Facelift 2026 Interior
नई Brezza के इंटीरियर में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इसमें 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन दिया जा सकता है, जो मौजूदा 9 इंच यूनिट की जगह लेगा। इसके अलावा हेड्स-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा और SmartPlay Pro Plus जैसे फीचर्स भी जारी रहेंगे। सुरक्षा के लिहाज से छह एयरबैग, ESP और Hill Hold Assist जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलने की उम्मीद है।
ये हैं भारत की 5 ज़बरदस्त CNG कारें, 1 किलो गैस में चलती हैं 34KM से भी ज्यादा !
Maruti Suzuki Brezza Facelift 2026 Engine & Power
नई Brezza में मौजूदा 1.5 लीटर K15C पेट्रोल इंजन ही देखने को मिल सकता है। यह इंजन लगभग 102 bhp की पावर और 137 Nm टॉर्क देता है। वहीं CNG वर्जन में करीब 87 bhp और 121.5 Nm टॉर्क मिलने की संभावना है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि कंपनी मौजूदा 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स की जगह नया 6-स्पीड यूनिट ला सकती है। इससे ड्राइविंग पहले से ज्यादा स्मूद और हाईवे पर बेहतर हो सकती है। कुछ समय पहले छोटे टर्बो पेट्रोल इंजन की चर्चाएं सामने आई थीं, लेकिन फिलहाल ऐसा होता नजर नहीं आ रहा।

Maruti Suzuki Brezza CNG
अब तक आने वाली Brezza CNG में सिलेंडर बूट के अंदर लगाया जाता था, जिसकी वजह से सामान रखने की जगह काफी कम हो जाती थी। लंबे सफर या फैमिली ट्रिप में यही चीज कई ग्राहकों को परेशान करती थी। लेकिन अब कंपनी CNG टैंक को अंडरबॉडी में शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है। इस बदलाव के बाद बूट स्पेस पहले जैसा मिल सकता है, जिससे CNG मॉडल की उपयोगिता काफी बढ़ जाएगी। यही कारण है कि नई Brezza CNG को बाजार में और ज्यादा पसंद किए जाने की उम्मीद है। इस अपडेट के बाद इसका मुकाबला Tata Nexon जैसी SUVs से और मजबूत हो जाएगा।
ये हैं भारत की सब से ज्यादा बिकने वाली पेट्रोल कारें, जानिए किस ने मारी बाज़ी !
Maruti Suzuki Brezza Facelift 2026 Launch Date
लगातार सामने आ रही टेस्टिंग तस्वीरों से साफ है कि कंपनी अब इस SUV की लॉन्चिंग के काफी करीब पहुंच चुकी है। माना जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में नई Brezza भारतीय बाजार में एंट्री कर सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Hyundai Venue, Mahindra XUV 3XO, Nissan Magnite, Renault Kiger और Skoda Kylaq जैसी SUVs से होगा।






