Border 2 Box Office Collection :- साल की शुरुआत अगर किसी फिल्म ने दर्शकों के दिल को छूते हुए की है, तो वह है Border 2। 23 जनवरी को रिलीज होते ही यह फिल्म सिर्फ सिनेमाघरों में ही नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं में भी उतर गई। गणतंत्र दिवस वीक में रिलीज हुई इस वॉर बेस्ड फिल्म को देखने का जुनून हर शहर, हर कस्बे में साफ नजर आ रहा है।
रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की द राजा साब ने मचा दिया तहलका, कमाई ने उड़ाए होश !
थिएटर के बाहर लगी लंबी लाइनें और सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाएं साफ बताती हैं कि Border 2 सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक जज्बात बन चुकी है। 28 साल बाद बॉर्डर का सीक्वल बड़े पर्दे पर आया है और इस इंतजार ने दर्शकों की उम्मीदों को और भी गहरा बना दिया था। अच्छी बात यह रही कि फिल्म ने उन उम्मीदों को तोड़ा नहीं, बल्कि और मजबूत कर दिया।
बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही बॉर्डर 2 की गूंज
फिल्म को रिलीज से पहले ही जबरदस्त एडवांस बुकिंग का फायदा मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Border 2 ने रिलीज से पहले ही करीब 17 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। यही वजह रही कि पहले दिन फिल्म की ओपनिंग बेहद शानदार रही। भारत में Border 2 ने पहले दिन करीब 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 35 करोड़ रुपये के आसपास रहा।
)
यह ओपनिंग सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के करियर की सबसे बड़ी शुरुआत मानी जा रही है। हालांकि सनी देओल अपनी पिछली ब्लॉकबस्टर गदर 2 की 40 करोड़ की ओपनिंग को पार नहीं कर पाए, लेकिन इसके बावजूद बॉर्डर 2 की शुरुआत बेहद मजबूत कही जाएगी।
क्रिटिक्स और जनता दोनों ने लुटाया प्यार
फिल्म को सिर्फ दर्शकों से ही नहीं, बल्कि फिल्म क्रिटिक्स से भी शानदार प्रतिक्रिया मिली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने Border 2 को साढ़े चार स्टार देते हुए इसे आउटस्टैंडिंग बताया है। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों ने इसे मेगा ब्लॉकबस्टर तक कह दिया है। देशभक्ति, इमोशन और वॉर ड्रामा का मेल दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है।
अक्षय खन्ना की ये 5 ‘मस्ट वॉच’ फिल्में जिसमे दिखता है उनका असली जलवा !
2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी बॉर्डर 2
नए साल 2026 में रिलीज हुई फिल्मों में Border 2 ने पहले ही दिन बाजी मार ली है। इसने 2025 में आई कई बड़ी फिल्मों की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया है। छावा, सैयारा और धुरंधर जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड Border 2 के सामने टिक नहीं पाए। यहां तक कि पिछले साल रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म जाट की ओपनिंग को तो Border 2 ने एडवांस बुकिंग में ही पार कर लिया था।

पहले वीकेंड में 200 करोड़ का आंकड़ा छूने की उम्मीद
गणतंत्र दिवस जैसे बड़े राष्ट्रीय त्योहार पर रिलीज होने का फायदा Border 2 को साफ मिलता नजर आ रहा है। फिल्म को पूरा हॉलीडे वीक मिला है और यह सोलो रिलीज भी है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार और तेज हो सकती है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि Border 2 अपने पहले वीकेंड में ही भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।
14 साल की मेहनत और एक रोल ने बदल दी किस्मत, हाथीराम चौधरी की नेट वर्थ सुनकर रह जाएंगे हैरान !
26 जनवरी को आने वाला मंडे टेस्ट भी फिल्म के लिए आसान माना जा रहा है, क्योंकि देशभक्ति के माहौल में दर्शकों की भीड़ थिएटरों में उमड़ने की पूरी संभावना है। 31 जनवरी को रिलीज होने वाली मर्दानी 3 से भी Border 2 की कमाई पर खास असर पड़ने की उम्मीद नहीं है।
28 साल बाद लौटी बॉर्डर की विरासत
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी Border 2 साल 1997 में आई आइकॉनिक फिल्म Border का सीक्वल है। इस फिल्म को निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है, जो मूल बॉर्डर के निर्देशक जेपी दत्ता की बेटी हैं। ऐसे में इस फिल्म में सिर्फ कहानी ही नहीं, बल्कि विरासत और भावनाओं की गहराई भी साफ झलकती है। शायद यही वजह है कि दर्शकों के लिए बॉर्डर 2 किसी त्योहार से कम नहीं लग रही।






