ICC :- खराब व्यवहार के लिए आईसीसी ने हरमनप्रीत कौर को दिया झटका,

By: A S

On: Thursday, July 27, 2023 5:42 PM

Google News
Follow Us

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को आईसीसी ने बड़ा झटका दिया है. दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अंपायरिंग के स्तर पर सवाल उठाने बांग्लादेश की कप्तान के साथ खराब व्यवहार के लिए टीम इंडिया के कप्तान पर ICC ने बड़ा फैसला लिया है.

आईसीसी की तरफ से हरमनप्रीत कौर पर जहां दो अलग-अलग मामलों में मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है. साथ ही 4 डिमेरिट अंक मिलने के कारण अब उनके ऊपर 2 मैचों का बैन भी लग गया है. अब भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर भारत के अगले 2 मैचों में खेलते नजर नहीं आएंगी.

बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में अंपायर द्वारा आउट करार दिए जाने के बाद हरमनप्रीत कौर ने गुस्से में अपना बल्ला विकेट पर मारा. साथ ही मैच खत्म होने के बाद उन्होंने अंपायरिंग के स्तर पर भी सवाल उठाया. इसके बाद वह ट्रॉफी लेते वक्त वह बांग्लादेश की कप्तान से भी खराब व्यवहार करते नजर आई थीं, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है. बहरहाल, अब आईसीसी ने उनपर बड़ा एक्शन लिया है. आईसीसी ने हरमनप्रीत कौर को 2 इंटरनेशनल मैचों के लिए बैन कर दिया है. अब वह अगले भारत के दो मैचों में खेलते दिखाई नहीं देंगी.


A S

S Singh is the founder and chief editor of Samachar Samiksha, a trusted platform delivering the latest news and trending stories with accuracy, clarity, and an engaging style. With a passion for credible journalism and a knack for simplifying complex topics, Subodh ensures every article resonates with readers while maintaining factual integrity. Through Samachar Samiksha, he strives to keep audiences informed, inspired, and connected to what matters most.
For Feedback - @samacharsamiksha.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment