Tata Altroz Facelift 2025 :- टाटा मोटर्स भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी मई 2025 में अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक Tata Altroz Facelift 2025 का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है। इस नए अवतार में न सिर्फ एक्सटीरियर डिजाइन में बदलाव किया गया है, बल्कि इसके इंटीरियर और फीचर्स में भी कई बड़े अपडेट्स देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं कि नई Tata Altroz Facelift 2025 में आपको क्या-क्या नया मिलेगा।
Tata Altroz Facelift 2025 Interior
नई टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट का इंटीरियर अब पहले से भी ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न हो गया है। कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि इस बार इंटीरियर पर विशेष ध्यान दिया गया है।
-
सबसे खास बात है इसका नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, जिसमें सेंटर में टाटा का इल्यूमिनेटेड लोगो दिया गया है।
-
इसके साथ ही डैशबोर्ड का नया डिजाइन और बेहतर क्वालिटी की अपहोल्स्ट्री इसे एक लग्जरी कार का लुक देती है।
-
इसके ड्राइवर डिस्प्ले में अब आपको टर्न-बाय-टर्न नैविगेशन की सुविधा भी मिलती है, जो लम्बी ड्राइव्स में काफी उपयोगी साबित होगी।
TVS Ntorq 150 :- Yamaha Aerox 155 और Hero Xoom 160 को टक्कर देने आ रहा है TVS का यह दमदार स्कूटर!
टाटा ने इस बार अपने फेसलिफ्ट मॉडल में टेक्नोलॉजी पर भी खासा ध्यान दिया है।
-
नई अल्ट्रोज फेसलिफ्ट में आपको मिलेगा 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, जो कि वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करेगा।
-
साथ ही इसमें मिलेगा फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, जो ड्राइवर को रियल-टाइम में जरूरी जानकारी देगा।
TATA Altroz 2025 :- Altroz 2025 में इतने धांसू फीचर्स की Creta भी शर्माए, जानिए कीमत।
Tata Altroz Facelift 2025 Segment-First Features
2025 Tata Altroz Facelift में कुछ ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में औरों से अलग बनाते हैं:
-
360 डिग्री कैमरा: इससे पार्किंग और तंग रास्तों में कार चलाना आसान हो जाएगा।
-
वायरलेस चार्जिंग: अब स्मार्टफोन चार्ज करना और भी सुविधाजनक।
-
सिंगल पैन सनरूफ: अब ड्राइविंग के अनुभव को बनाए और भी शानदार।
-
नई कंफर्टेबल सीट्स और प्रीमियम अपहोल्स्ट्री लंबी यात्रा में देगा आरामदायक अनुभव।
Tata Altroz Facelift 2025 Sporty Exterior Design
टीजर में दिखाए गए एक्सटीरियर डिज़ाइन बदलाव भी काफ़ी आकर्षक हैं:
-
नई ग्रिल,
-
शार्प हेडलैंप और टेललैंप डिज़ाइन,
-
कनेक्टिंग एलईडी लाइट बार,
-
फ्लश डोर हैंडल्स,
-
और नए अलॉय व्हील्स नई अल्ट्रोज को और भी स्टाइलिश बनाते हैं।
Tata Altroz Facelift 2025 Engine Options and Performance
नई अल्ट्रोज फेसलिफ्ट में आपको वही भरोसेमंद इंजन ऑप्शंस मिलते हैं:
-
1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन,
-
1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन,
-
और 1.5 लीटर डीजल इंजन।
इसके साथ ही यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्पों में भी उपलब्ध होगी, जिससे ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार चुन सकें।
Best Bike Under 2 Lakh :- ये है 5 जबरदस्त बाइक जो मिलती है 2 लाख से भी कम की कीमत में !
2025 Tata Altroz Facelift – Detailed Specifications
Category |
Details |
---|---|
Exterior | |
Exterior Styling | Refreshed design with new headlamps, redesigned bumpers, pop-out door handles |
Alloy Wheels | Revised alloy wheel design |
Lighting | LED DRLs, LED headlamps, LED taillights |
Dimensions | |
Length | 3990 mm |
Width | 1755 mm |
Height | 1523 mm |
Wheelbase | 2501 mm |
Wheels & Tires | Alloy wheels |
Interior | |
Interior Theme | Dual-tone (Beige over Brown) |
Instrument Cluster | 7-inch digital cluster |
Infotainment | 10.25-inch touchscreen with wireless Android Auto & Apple CarPlay |
Ventilated Seats | Available |
Rear AC Vents | Yes |
Sunroof | Single-pane sunroof |
Wireless Charging | Yes |
USB-C Ports | Yes |
Connected Car Tech | Available |
Powertrain | |
Petrol Engine | 1.2-liter Revotron |
Power Output (Petrol) | 86 bhp @ 6000 rpm |
Torque (Petrol) | 113 Nm @ 3300 rpm |
Petrol Transmission | 5-speed MT / 6-speed DCT |
Diesel Engine | 1.5-liter diesel |
Diesel Transmission | 6-speed MT |
Safety Features | |
Airbags | 6 airbags |
Global NCAP Rating | 5-star |
Safety Systems | ABS, EBD, ESC, rear camera, ISOFIX child seat mounts, impact sensing auto door unlock |
360-Degree Camera | Yes |
Other Details | |
Boot Space | 345 liters |
Fuel Tank Capacity | 37 liters |
ARAI Mileage | 19.00 kmpl (expected) |
Tata Altroz Facelift 2025 Launch Date and Price
टाटा मोटर्स ने घोषणा की है कि Tata Altroz Facelift 2025 की कीमत का खुलासा 22 मई 2025 को किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इसकी शुरुआती कीमत 7.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास हो सकती है।
अगर आप एक ऐसी प्रीमियम हैचबैक कार की तलाश में हैं जिसमें स्टाइल, सेफ्टी, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस का बेहतरीन मेल हो, तो नई Tata Altroz Facelift 2025 आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है। इसके अपडेटेड इंटीरियर, एडवांस फीचर्स और आकर्षक डिजाइन इसे सेगमेंट में एक खास पहचान दिलाएंगे।