T20 World Cup 2026 :- रोहित-विराट के अलावा ये 13 खिलाड़ी भी नहीं दिखेंगे मैदान में !

By: A S

On: Tuesday, July 2, 2024 8:16 PM

 T20 World Cup 2026 :- रोहित-विराट के अलावा ये 13 खिलाड़ी भी नहीं दिखेंगे मैदान में !
Google News
Follow Us

 T20 World Cup 2026 :- रोहित-विराट के अलावा ये 13 खिलाड़ी भी नहीं दिखेंगे मैदान में !

 T20 World Cup 2026 :- रोहित-विराट के अलावा ये 13 खिलाड़ी भी नहीं दिखेंगे मैदान में !

WhatsApp Channel Join Now

 T20 World Cup 2026 :- रोहित-विराट के अलावा ये 13 खिलाड़ी भी नहीं दिखेंगे मैदान में !

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 17 साल के लंबे इंतजार के बाद T20 विश्व कप जीतने में कामयाब रही है। T20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली सहित भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा से T20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कह दिया है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा अब किसी भी T20 अंतराष्ट्रीय मैच में देखने को नहीं मिलेंगे। इस साल हुए T20 क्रिकेट विश्व कप के बाद से कई ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी है जो साल 2026 में भारत और श्रीलंका में होने वाले T20 विश्व कप में खेलते हुए नही दिखेंगे।

 T20 World Cup 2026 :- रोहित-विराट के अलावा ये 13 खिलाड़ी भी नहीं दिखेंगे मैदान में !

अगला T20 क्रिकेट विश्व कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका करेगा। एक नजर डालते है उन क्रिकेट खिलाड़ियों पर जिन का यह T20 विश्व कप आखरी विश्व कप रहा है।

 T20 World Cup 2026 :- रोहित-विराट के अलावा ये 13 खिलाड़ी भी नहीं दिखेंगे मैदान में !

2024 T20 क्रिकेट विश्व कप के सुपर 8 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर ने अपने 15 साल के शानदार क्रिकेट करियर से सन्यास की घोषणा कर दी और अब डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट के मैदान में नजर नहीं आएंगे।

 T20 World Cup 2026 :- रोहित-विराट के अलावा ये 13 खिलाड़ी भी नहीं दिखेंगे मैदान में !

अगर बात इंग्लैंड की करें तो इंग्लैंड के कप्तान जोश बटलर और जॉनी बेयरस्टो के अगले T20 विश्व कप में खेलते हुए दिखना भी मुश्किल है। जोश बटलर जहां 34 साल तो वही जॉनी बेयरस्टो 35 साल के हो चुके है। वही इंग्लैंड के ऑल राउंडर मोइन अली का फॉर्म के कारण अगला विश्व कप खेलना मुश्किल हो सकता है।

 T20 World Cup 2026 :- रोहित-विराट के अलावा ये 13 खिलाड़ी भी नहीं दिखेंगे मैदान में !

बात पाकिस्तान की टीम की करें तो ऑलराउंडर इमाद वाशिम के साथ साथ तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की फिटनेस पर हमेशा से ही सवाल खड़े होते रहे है और इस विश्व कप में दोनो ही खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से निराश किया है। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों को फिटनेस के साथ साथ फॉर्म और उम्र के कारण अगला विश्व कप में पाकिस्तान के लिए खेलना मुश्किल होता नजर आ रहा है।

 T20 World Cup 2026 :- रोहित-विराट के अलावा ये 13 खिलाड़ी भी नहीं दिखेंगे मैदान में !

न्यूजीलैंड टीम के इस विश्व कप के पहले ही राउंड में बहार होने के साथ ही कप्तान केन विलियमसन और तेज गेंदबाज टिम साउदी का भी अगले विश्व कप में खेलना मुश्किल है। इस विश्व कप में कप्तान केन विलियमसन और टिम साउदी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और दोनो खिलाड़ियों की उम्र भी 34 और 35 साल हो चुकी है ऐसे में इन दोनो खिलाड़ियों का 2026 विश्व कप खेल पाना मुश्किल लग रहा है।

 T20 World Cup 2026 :- रोहित-विराट के अलावा ये 13 खिलाड़ी भी नहीं दिखेंगे मैदान में !

इन खिलाड़ियों के अलावा दक्षिण अफ्रीका के विकेट कीपर क्विंटन डि कॉक का अगला विश्व कप खेलना इस लिए भी मुश्किल है क्योंकि क्विंटन डि कॉक ने पहले ही वन डे और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वही दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने भी इस T20 विश्व कप फाइनल में हार के बाद से T20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।


A S

S Singh is the founder and chief editor of Samachar Samiksha, a trusted platform delivering the latest news and trending stories with accuracy, clarity, and an engaging style. With a passion for credible journalism and a knack for simplifying complex topics, Subodh ensures every article resonates with readers while maintaining factual integrity. Through Samachar Samiksha, he strives to keep audiences informed, inspired, and connected to what matters most.
For Feedback - @samacharsamiksha.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment