Elvish Yadav Viral Video :-रेस्टोरेंट में एल्विश यादव ने शख्स को जड़ा थप्पड़ जानिए पूरा मामला

By: A S

On: Monday, February 12, 2024 2:11 PM

Elvish Yadav Viral Video :-रेस्टोरेंट में एल्विश यादव ने शख्स को जड़ा थप्पड़ जानिए पूरा मामला
Google News
Follow Us

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Elvish Yadav Viral Video :-रेस्टोरेंट में एल्विश यादव ने शख्स को जड़ा थप्पड़ जानिए पूरा मामला

 

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 विनर एल्विश यादव समय समय पर सुर्खियों में बने रहते हैं। और इस बार उन को सुर्खियों में लाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल रहा है। वीडियो में जैसा दिख रहा है की एल्विश यादव किसी रेस्टोरेंट में एक सख्श को थप्पड़ मार रहे है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो से लोग अलग अलग तरह की बातें कर रहे हैं। एल्विश यादव ने थप्पड़ क्यों जड़ा इस बात को अभी तक किसी ने भी साफ नहीं किया है।

एल्विस यादव वायरल वीडियो

फिलहाल बिग बॉस ओटीटी सीरीज 2 विनर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही है। जानकारी के मुताबिक जयपुर के किसी रेस्टोरेंट में एल्विश यादव का किसी सख्श से किसी बात पर बहस हो गई और देखते देखते बहस इतनी बढ़ गई की

एल्विश यादव ने गुस्से में उस सख्श को थप्पड़ जड़ दिया। और तब भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो दुबारा से उस सख्श पर थप्पड़ मरने चले गए। और फिर एल्विश यादव के साथ मैं मौजूद उन के दोस्तों ने एल्विश को रोक कर फिर रेस्टोरेंट से बाहर चले गए। वीडियो में साफ साफ देखा जा रहा है की पुलिस को भी बीच बचाव करते देखा जा रहा है। अब एक बार फिर से एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है और सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा हो रही है की आखिर ऐसा क्या हुआ की एल्विश यादव को थप्पड़ मारने पर मजबूर होना पड़ा।

सोशल मीडिया पर बढ़ती हुई बाहर के बीच और वीडियो के आग की तरह फैलने के बाद एल्विश यादव ने खुद एक बयान जारी कर के अपना बचाव किया है। एल्विश यादव ने दावा किया है की जिस सख्श को उन्होंने थप्पड़ मारा है वह सख्श उनको गाली दे रहा था।

एल्विस यादव ने जारी किया बयान

वीडियो में एल्विश यादव कहते हुए दिख रहे हैं की “ मैं लड़ना नहीं चाहता और न ही किसी पर हाथ उठाना चाहता हूं। मैं बस अपना काम खुद करता हूं मैं हमेशा की तरह ही घूम रहा था, फैंस तस्वीर लेना चाहते थे तो मैंने ली भी। पर जो पीछे से हरकत करता है उसे मैं नहीं छोड़ता। वीडियो में देखें, हमारे साथ पुलिस और कमांडो भी थे। ऐसा नहीं है कि कोई गलती हुई। ये निजी मामला था। उसने गलत मजाक किया और मैंने जवाब दिया। पछतावा नहीं है, मेरा यही अंदाज़ है। उसने गाली दी, मैंने अपने तरीके से जवाब दिया।”

इस घटना के बाद से एल्विश यादव एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं और फिर से एक बार सोशल मीडिया पर वह चर्चा का विषय बने हुए हैं।

गुरुग्राम के रहने वाले एल्विश यादव सोशल मीडिया का एक जाना पहिचना हुआ नाम है। इल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी सीरीज 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री से धमाल मचा दिया था और जीत कर आए थे।


A S

S Singh is the founder and chief editor of Samachar Samiksha, a trusted platform delivering the latest news and trending stories with accuracy, clarity, and an engaging style. With a passion for credible journalism and a knack for simplifying complex topics, Subodh ensures every article resonates with readers while maintaining factual integrity. Through Samachar Samiksha, he strives to keep audiences informed, inspired, and connected to what matters most.
For Feedback - @samacharsamiksha.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment