5 Most Affordable Electric Cars in India :- अगर आप भी कार खरीदने का सोच रहे हैं और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं, तो इलेक्ट्रिक कार आपके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकती है। आजकल लोग सिर्फ दूसरी गाड़ी के तौर पर ही नहीं बल्कि अपनी पहली कार के रूप में भी इलेक्ट्रिक कार चुन रहे हैं।
वजह साफ है ये जेब पर हल्की पड़ती हैं और रोज़ाना के खर्च को काफी हद तक कम कर देती हैं। एक बार चार्ज करने के बाद आप तय रेंज तक आराम से ड्राइव कर सकते हैं, और शहर की ट्रैफिक भरी सड़कों पर भी ये आसानी से चलाई जा सकती हैं। इसी वजह से सस्ती और छोटी Electric Car की डिमांड लगातार बढ़ रही है।
अगले महीने भारतीय बाजार में लांच होंगी ये 6 कार, कीमत और फीचर्स जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान !
MG Comet EV
MG Comet EV फिलहाल भारत में बिकने वाली सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है। इसका छोटा आकार शहर की सड़कों और तंग गलियों में चलाने के लिए बिल्कुल सही है। दो दरवाजों के बावजूद इसमें चार लोग आराम से बैठ सकते हैं। घर या ऑफिस में चार्जिंग की सुविधा है तो यह गाड़ी आपके लिए और भी सुविधाजनक साबित हो सकती है। इसकी कीमत ₹7.50 लाख से शुरू होकर ₹10 लाख तक जाती है।
Tata Tiago EV
टाटा मोटर्स की Tata Tiago EV लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। चार दरवाजों वाली यह कार छोटे परिवारों के लिए बिल्कुल फिट बैठती है। इसका कॉम्पैक्ट साइज शहर में ड्राइविंग को आसान बनाता है। स्मूथ ड्राइविंग, अच्छे फीचर्स और किफायती खर्च इसे ग्राहकों की पहली पसंद बनाते हैं। यह कार ₹7.99 लाख से ₹11.14 लाख तक के प्राइस रेंज में उपलब्ध है।
नयी कार खरीदने वालों की होगी बल्ले-बल्ले, GST घटते ही Hyundai की कार पर होगी लाखों की बचत !
Tata Punch EV
अगर आपको SUV का स्टाइल पसंद है और आप कम बजट में इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं, तो Tata Punch EV एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसे सिर्फ शहर ही नहीं बल्कि प्लानिंग के साथ लंबी यात्राओं में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें फीचर्स और रेंज दोनों का अच्छा संतुलन है। इसकी कीमत ₹9.99 लाख से शुरू होकर ₹13.94 लाख तक जाती है।
Tata Tigor EV
Tata Tigor EV उन लोगों के लिए है जो हैचबैक से बड़ी और स्टाइलिश सेडान चाहते हैं। इसमें पर्याप्त बूट स्पेस दिया गया है, जो लंबी यात्राओं और परिवार के इस्तेमाल के लिए सुविधाजनक है। बैटरी और रेंज दोनों इसे इस सेगमेंट में खास बनाते हैं। कीमत ₹12.49 लाख से ₹13.75 लाख तक जाती है।
GST कटौती से Maruti Suzuki की इन कारों पर होगी लाखों की बचत !
Citroen eC3
Citroen eC3 भी इस लिस्ट में शामिल है और अपनी बॉक्सी डिजाइन की वजह से ज्यादा स्पेस देती है। यह कार शहर में रोज़ाना इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है और फीचर्स के मामले में भी अच्छी है। इसका प्राइस ₹12.90 लाख से ₹13.53 लाख तक है।
Disclaimer :- इस लेख में दी गई कीमतें एक्स-शोरूम प्राइस पर आधारित हैं। वास्तविक कीमतें शहर और डीलरशिप के हिसाब से अलग हो सकती हैं। कार खरीदने से पहले आधिकारिक स्रोत या नजदीकी शोरूम से जानकारी अवश्य लें।