5 Best Electric Scooter under 1 lakh :- भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर का क्रेज अब पहले से कहीं ज्यादा बढ़ चुका है। पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और लोग अब सस्ता, स्टाइलिश और किफायती विकल्प ढूंढ रहे हैं। ऐसे में 2025 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों के लिए सुनहरा साल साबित हुआ है।
सितम्बर 2025 में भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार ने रिकॉर्ड तोड़ बिक्री की जहाँ कुल 1,05,355 यूनिट्स बिकीं। यह पिछले साल सितम्बर 2024 की तुलना में 31.69% की बढ़ोतरी को दिखाता है। इस दौरान TVS Motor ने सबसे ज्यादा बिक्री की और Ola Electric तथा Bajaj ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
नए डिजाइन, ज़बरदस्त फीचर्स और दमदार इंजन के साथ इस दिन लांच होगी नई Hyundai Venue, जानिए कीमत !
अगर आप भी सोच रहे हैं कि कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदें जो बजट में भी हो और परफॉर्मेंस में भी दमदार तो यहां हम आपको बता रहे हैं 5 Best Electric Scooter under 1 lakh के बारे में, जो स्टाइल, रेंज और फीचर्स के मामले में बेहतरीन हैं।
Ola S1 X (2 kWh)
Ola का यह मॉडल उन लोगों के लिए है जो एक भरोसेमंद और तेज़ स्कूटर चाहते हैं। इसकी कीमत ₹73,999 है। इसमें 2 kWh बैटरी मिलती है जो 9.3 bhp की ताकत देती है। यह सिर्फ 3.4 सेकंड में 0 से 40 kmph की रफ्तार पकड़ लेता है और 101 kmph की टॉप स्पीड देता है।
रेंज की बात करें तो एक चार्ज में यह 108 km (IDC) तक चल सकता है। इसमें स्पोर्ट्स, नॉर्मल और इको तीन मोड दिए गए हैं। 0 से 80% तक चार्ज होने में इसे 4 घंटे 50 मिनट लगते हैं।
TVS iQube
TVS का iQube अपनी क्वालिटी और परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसकी कीमत ₹94,434 से शुरू होती है। इसमें 2.2 kWh बैटरी है जो 5.9 bhp की पावर और 140 Nm टॉर्क देती है।
यह स्कूटर 0 से 40 kmph की स्पीड सिर्फ 4.2 सेकंड में पकड़ता है और 75 kmph की टॉप स्पीड देता है। एक चार्ज में यह 94 km तक चलता है।
5 इंच की TFT स्क्रीन, 157 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और सिर्फ 2 घंटे 45 मिनट में 80% चार्ज होने की क्षमता इसे एक शानदार विकल्प बनाते हैं।
कम कीमत में ज्यादा माइलेज और जबरदस्त फीचर्स, ये हैं देश की 5 सब से सस्ती मोटरसाइकिल।
Ola S1 X (3 kWh)
अगर आप थोड़ी ज्यादा परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो Ola का 3 kWh वर्जन ₹97,999 की कीमत में एक बेहतरीन डील है।
यह मॉडल 7.3 bhp की ताकत के साथ सिर्फ 3.1 सेकंड में 0 से 40 kmph की रफ्तार पकड़ लेता है। इसकी टॉप स्पीड 115 kmph है।
इसमें डिजिटल की, 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले और तीन मोड इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मिलते हैं।
Bajaj Chetak 2903
Bajaj Chetak भारत की सबसे भरोसेमंद स्कूटरों में से एक रही है। अब इसका इलेक्ट्रिक अवतार ₹98,498 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
यह स्कूटर 2.9 kWh बैटरी के साथ आता है और 5.3 bhp की ताकत देता है। इसकी रेंज 123 km है और यह 4 घंटे में 80% तक चार्ज हो जाता है।
हिल होल्ड फीचर, दो मोड (इको और स्पोर्ट), कलर LCD डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और 211 लीटर बूट स्पेस जैसी खूबियाँ इसे एक प्रीमियम फील देती हैं।
देखिये Royal Enfield मोटरसाइकिल की नई प्राइज लिस्ट, जानिए कौन सी हुई सस्ती कौन सी हुई महँगी !
Hero Vida V2 Lite
Hera का यह मॉडल ₹74,000 की शुरुआती कीमत में आता है और इसे बजट फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर कहा जा सकता है।
इसमें 2.2 kWh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। एक चार्ज में यह 94 km (IDC) तक चलता है। यह 4.2 सेकंड में 0 से 40 kmph की रफ्तार पकड़ता है और इसकी टॉप स्पीड 69 kmph है। 7 इंच का TFT डिजिटल डिस्प्ले, दो मोड (इको और स्पोर्ट) और 26 लीटर का बूट स्पेस इसे स्टाइलिश और प्रैक्टिकल दोनों बनाते हैं।
Disclaimer :- यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। कीमतें, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन समय-समय पर कंपनी द्वारा बदले जा सकते हैं। खरीदारी से पहले संबंधित ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट या डीलरशिप से जानकारी अवश्य लें।